{"_id":"584849264f1c1bf34044811b","slug":"melting-severe-morning-afternoon-respite","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबह कड़ाके की गलन, दोपहर में राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबह कड़ाके की गलन, दोपहर में राहत
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
Updated Wed, 07 Dec 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
कोहरे में पांचाल घाट पुल से लाइट जलाकर गुजरते वाहन।
- फोटो : amarujala
तकरीबन 24 घंटे तक कोहरे में छिपे रहे सूर्य देव की गुनगुनी धूप का लोगों ने आनंद लिया। हालांकि ठंड में कोई फर्क नहीं पड़ा। पाला पड़ने के कारण सर्दी लोगों को घरों में कैद रहने के लिए मजबूर कर रही है।
कोहरे के कारण पिछले चौबीस घंटे से यहां शीतलहर चल रही थी। मंगलवार को यहां पारा 9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। बुधवार को हल्की से धूप निकलने के कारण पटरी से उतरी गाड़ी फिर पटरी पर आने की संभावना दिखी थी लेकिन जैसे ही सूरज छिपने लगा उसी समय पाला पड़ने से सर्दी बढ़ गई है
। पाला पड़ने से किसान चिंतित हो गया है। पाला से अपने आलू, अरहर और बैंगन तथा सरसों की फसल को बचाने के लिए किसान रातों रात जागकर खेतों पर धुआं कर रहा है। किसानों का कहना है कि यदि इसी तरह दो-तीन दिन और पाला पड़ा तो उनकी यह फसलें पूरी तरह से जलकर राख हो जाएंगी। हालांकि बुधवार को यहां कोहरे का असर न के बराबर दिखाई दिया।