फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   mela ramnagariya

ओवरलोड झूले की बोगी के नट टूटने से बड़ा हादसा टला

Sat, 08 Feb 2020 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
mela ramnagariya
फर्रुखाबाद। माघ पूर्णिमा पर स्नान के लिए शनिवार रात मेला रामनगरिया में श्रद्धालुओं की संख्या हजारों की तादाद में बढ़ गई। मनोरंजन क्षेत्र भीड़ से खचाखच भरा था। इससे झूलों पर ओवरलोडिंग थी। बड़े झूले पर 50 की क्षमता से दो गुने लोगों को बैठाया गया। इससे चार बोगियों(डलियों) के नट टूट गए। भयभीत लोग झूला रुकते देख कूदने का प्रयास करने लगे। वहीं टिकट के रुपये वापस न करने पर लोगों ने हंगामा कर दिया। पुलिस भीड़ को नियंत्रित करने का प्रयास करती रही।
विज्ञापन

मेला रामनगरिया के मनोरंजन क्षेत्र में रात को बड़े झूले पर ओवरलोड बोगियां भरी गईं। 25 बोगियों में मानक के अनुसार 50 की जगह 100 लोगों को बैठाया गया। ओवरलोडिंग से झूले की चार बोगियों के नट टूट गए। इसकी आवाज सुनते ही पास में मौजूद फायरब्रिगेड चालक चंद्रप्रकाश, सिपाही वीरपाल व विनोद कुमार उस ओर दौड़े और झूला रोकने को कहा।
विज्ञापन

नट टूटने से चारो बोगियां दूसरी बोगी से सहारे अटक गईं। झूला घूमने से भयभीत लोगों में चीखपुकार मच गई। किसी तरह रस्सा डालकर झूला रोका गया। इस बीच झूले पर बैठे लोग कूदने का प्रयास करने लगे। हालांकि उन्हें भी समझाकर रोका गया। भीड़ के आक्रोश को देखते हुए मेला थाना प्रभारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। हालांकि वसूली के खेल के चलते पुलिस झूला संचालक को बचाने के प्रयास में भीड़ पर दबाव बनाती रही। वहीं लोगों ने जब टिकट के रुपये वापस करने को कहा तो कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

झूला झूल रहे शहर के निवासी लवकुश, श्यामसुंदर, न्यामतपुर ठाकुरान निवासी दीपू, चंदन, छिबरामऊ निवासी मोनू दुबे व सुशील ने बताया कि 50 रुपये की टिकट लेकर वह बैठे थे। जबकि अन्य परिजन व परिचित लोग अगले राउंड में झूलने को टिकट लेकर खड़े थे। किसी को भी टिकट के रुपये वापस नहीं किए गए। ऊपर पुलिस उन्हें ही भगाने का दबाव बनाती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed