फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   mela raam nagariya

मेला रामनगरिया में धार्मिक आयोजनों की फुहार

Sun, 12 Jan 2020 12:43 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2020 12:43 AM IST
विज्ञापन
mela raam nagariya
तांगा को सजाकर रामनगरिया का भ्रमण करते साधुसंत। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। धर्म की नगरी मेला रामनगरिया में माघ के पहले दिन धार्मिक आयोजन की फुहार पड़ने लगी है। शनिवार को संतों के आश्रमों में भागवत कथा के स्वर गूंजे। कल्पवासी भी कथा का रसपान कर पुण्य कमाते रहे। मेले में हर माल व अन्य दुकानों के सजने से रौनक और बढ़ने लगी है।
विज्ञापन

पांचाल घाट पर बसी धर्म की नगरी मेला रामनगरिया में माघ के पहले दिन धार्मिक आयोजनों का सिलसिला चल निकला। संत सत्य स्वरूप महाराज के आश्रम में भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। कथा पंडाल श्रोताओं से भरा रहा। वहीं बच्चा स्वामी के क्षेत्र में नर्मदा सर्व महादेव की स्थापना हुई। इसमें आचार्य प्रदीप योगी, ब्रह्मचारी उमेशानंद आदि ने पूजा-अर्चना की। इसके साथ कल्पवासियों ने भी भगवान सत्यनारायण की कथा के आयोजन कर पुण्य कमाया। वहीं मेले में कपड़ा, रेडीमेड, गृहस्थी की सामग्री व हर माल की दुकानें सजने से मेले की रौनक और बढ़ने लगी है। मेला क्षेत्र में जगह-जगह बिजली व रोशनी की व्यवस्था होने से रात में धर्मनगरी झिलमिला उठती है।
विज्ञापन

बाबा की कुटिया बनी आकर्षण का केंद्र
पंचदशनाम जूना अखाड़ा के संत सत्यगिरी महाराज की कुटिया के आगे गमले व क्यारी में लगी फुलवारी व पौधे शोभा बढ़ा रहे हैं। इसके साथ बांस व बल्ली की बाउंड्रीवाल पर बिजली की झालरें लगी हैं। रात में झालरों की झिलमिलाहट से फुलवारी अपनी अलग छटा बिखेरती है। इससे यह कुटिया आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हैंडपंप व शौचालयों का कार्य अपूर्ण, लोगों को समस्या
जिलाधिकारी के सख्त आदेश के बावजूद मेला शुरू होने के बाद भी व्यवस्थाएं पूरी नहीं की जा सकीं। कल्पवास क्षेत्र में कई स्थानों पर हैंडपंप लगाए ही नहीं गए, जबकि कई खराब पड़े हैं। इससे संतों से लेकर कल्पवासियों तक को पेयजल की समस्या से जूझना पड़ा। उन्हें काफी दूर से पानी लाना पड़ रहा है। इसके अलावा बनाए गए टिन के शौचालय भी काफी संख्या में अपूर्ण पड़े हैं। कई में दरवाजे नहीं लगे हैं। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। और तो और मेला अस्पतालों के शौचालय अधूरे होने से डाक्टरों व कर्मचारियों को भी परेशानी हो रही है।
शौचालयों में गंदगी की भरमार
मेले में सफाई का अलग से ठेका है। इसके बावजूद बनाए गए शौचालयों में सफाई नहीं की जा रही है। इससे शौचालयों में गंदगी की भरमार है। लोग बदबू से परेशान हैं।
अस्पताल के डाक्टर बदबू से परेशान
मेले में होम्योपैथिक अस्पताल के डाक्टर प्रभुदयाल मिश्र, एलोपैथिक के डा.अंशुमन द्विवेदी ने बताया कि शौचालयों के पास अस्पताल बनाए गए हैं। अस्पताल के शौचालय अभी अधूरे पड़े हैं। जबकि सार्वजनिक शौचालयों की सफाई न होने से उन लोगों को बदबू की वजह से अस्पताल में बैठना मुश्किल है।

बिजली कनेक्शन को कैंप कार्यालय की दौड़
कल्पवासियों को अभी राऊटी में रोशनी के लिए बिजली की व्यवस्था नहीं है। इससे वह शनिवार को बिजली कनेक्शन के लिए कैंप कार्यालय के चक्कर लगाते नजर आए। दुकानदार भी कनेक्शन को लाइन में लगे रहे। इससे कैंप कार्यालय में भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed