फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Medicines worth lakhs burnt due to fire in medical store

मेडिकल स्टोर में आग लगने से लाखों की दवाइयां जलीं

Sun, 21 Nov 2021 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Medicines worth lakhs burnt due to fire in medical store
फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ में शनिवार रात मेडिकल स्टोर मेें आग लगने से करीब छह लाख का सामान जल गया। दमकल टीम दो घंटे में आग पर काबू पा सकी। दुकानदार के भाई ने कोतवाली में तहरीर देकर आग लगाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

जय नारायन वर्मा रोड निवासी विजय कुमार का फतेहगढ़ में मछली अड्डा के पास गणेश मेडिकल स्टोर है। शनिवार रात करीब 11:30 बजे वह दुकान बंद कर विजय घर चले गए थे। रात करीब दो बजे मकान मालिक अशोक कुमार ने फोन पर दुकान में आग लगने की सूचना विजय को दी। भाई और अन्य लोगों के साथ विजय वहां पहुंचे और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायरब्रिगेड कर्मी मौके पर पहुंचे। दुकान के शटर को काटकर करीब दो घंटे में आग पर काबू किया जा सका।
विज्ञापन

विजय ने बताया कि दुकान का सारा सामान जल गया है। करीब छह लाख रुपये का नुकसान हुआ है। विजय के भाई रत्नेश ने कोतवाली में तहरीर देकर आग लगाने का आरोप लगाया है। कोतवाल जेपी पाल ने बताया कि दूसरी दुकान के गेट पर सीसीटीवी कैमरा लगा है। उसकी फुटेज देखकर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed