फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Medical store worker killed in love affair

मेडिकल स्टोर कर्मी की हत्या में पिता-पुत्र हिरासत में

Thu, 29 Sep 2022 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Sep 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Medical store worker killed in love affair
फर्रुखाबाद। मेडिकल स्टोर कर्मी की हत्या के मामले में पुलिस ने पिता-पुत्र को हिरासत में लिया है। घटना में शामिल दो अन्य युवकों की तलाश में पुलिस की टीमें गैर जनपद गई हुई है। हत्या के पीछे प्रेम प्रंसग का मामला बताया जा रहा है।
विज्ञापन

कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला जटवारा निवासी सुमित माथुर(20) की गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। 22 सितंबर को गांव जौंरा के पास सुमित का शव बोरे में मिला था।
विज्ञापन

मां राधा देवी ने पोस्टमार्टम हाउस में शव की शिनाख्त की थी। पुलिस ने मां की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया था।
सुमित के मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल से मोहल्ले के एक युवती का नंबर मिला था। पुलिस ने उस युवती से पूछताछ के बाद महिलाओं को हिरासत में लिया था।
अहम जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने पिता-पुत्र को हिरासत में ले लिया है।
सूत्र बताते हैं कि पिता-पुत्र ने घटना में शामिल होने की बात स्वीकार कर ली है।
हत्या में दो अन्य लोग भी शामिल थे। उनकी तलाश में पुलिस की टीमें गैर जनपद गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed