{"_id":"64b596eaad8d7017e30f1d34","slug":"medical-store-operator-dies-due-to-vehicle-collision-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1019-769-2023-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: वाहन की टक्कर से मेडिकल स्टोर संचालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: वाहन की टक्कर से मेडिकल स्टोर संचालक की मौत
विज्ञापन
फोटो- 29, सचिन की फाइल फोटो। संवाद
विज्ञापन
नवाबगंज। अज्ञात वाहन की टक्कर से मेडिकल स्टोर संचालक की मौत हो गई। वहीं भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने घायल को नर्सिग होम में भर्ती कराया।
कंपिल थाना क्षेत्र के गांव धौपुरा निवासी रामेश्वर दयाल के 21 वर्षीय पुत्र सचिन की नवाबगंज थाना क्षेत्र के बबना रोड पर मेडिकल स्टोर है। मेडिकल स्टोर के पास ही उनका मां वैष्णो हॉस्पिटल भी है। भाई राहुल भी मेडिकल स्टोर पर बैठता था। सोमवार सुबह पांच बजे सचिन नर्सिग होम से भाई राहुल को बाइक पर बैठाकर शमसाबाद रेलवे स्टेशन पर छोड़ने के लिए जा रहा था। सचिन ने हेलमेट नहीं लगाया था। रास्ते में अज्ञात वाहन ने बाइक में सीधी टक्कर मार दी जिससे सचिन व भाई राहुल गंभीर रूप से घायल हो गया।
वाहन चालक मौके से फरार हो गया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस व परिजन मौके पर पहुंचे। घायल राहुल को नर्सिग होम में भर्ती कराया गया। सचिन को लोहिया अस्पताल भेजा गया। वहां डॉक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया। सचिन की मौत पर मां शीला देवी, पिता रामेश्वर दयाल, बहन तनू व भाई सोनू का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।