फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   medical stor chhapa

नर्सिंगहोम में छापा, बिना लाइसेंस पकड़ा मेडिकल स्टोर

Thu, 21 Jan 2021 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jan 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
medical stor chhapa
मेडिकल स्टोर से दवाए जब्त करने के बाद चौकी में संचालक से जानकारी करते सिटी मजिस्ट्रेट। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। शहर की आवास विकास कॉलोनी के निजी नर्सिंग होम में बगैर लाइसेंस के नर्सिंग होम संचालित मिला। ड्रग इंस्पेक्टर ने मेडिकल स्टोर में मिली दवाएं जब्त कर ली हैं। सिटी मजिस्ट्रेट ने संचालक पर सीजेएम कोर्ट में मुकदमा दर्ज कराने की बात कही है।
विज्ञापन

गांव पचपुखरा निवासी अधिवक्ता अखिलेश कुमार ने जिलाधिकारी से आवास विकास कालोनी स्थित एचएल मेमोरियल हास्पिटल की शिकायत की थी। उन्होंने अस्पताल बना लाइसेंस संचालित होने का आरोप लगाया था। जांच के लिए डीएम ने सिटी मजिस्ट्रेट अशोक कुमार मौर्य की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय कमेटी बनाई।
विज्ञापन

गुरुवार दोपहर को सिटी मजिस्ट्रेट ड्रग इंस्पेक्टर एके चौधरी और सुनील कुमार के साथ अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में मेडिकल स्टोर भी मिला। नर्सिंग होम संचालक अश्वनी कुमार कोई कागजात नहीं दिखा पाए। उन्होंने नर्सिंग होम का लाइसेंस के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की जानकारी दी। सिटी मजिस्ट्रेट ने दवाइयां जब्त करने और अस्पताल संचालक को हिरासत में लेने के निर्देश दिए। पुलिस चौकी पर सूची बनाने के बाद ड्रग इंस्पेक्टर ने बताया कि दवाएं एक लाख से अधिक कीमत की हैं। संचालक को छोड़ दिया गया। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि मेडिकल स्टोर का कोई कागज नहीं मिला है। संचालक के खिलाफ सीजेएम के ड्रग अधिनियम में मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed