फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Measles spread in Garhi Khan Jama Khan, nine patients found

Farrukhabad News: गढ़ी खान जमा खान में फैला खसरा, नौ मरीज मिले

Fri, 02 Feb 2024 12:50 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Feb 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
Measles spread in Garhi Khan Jama Khan, nine patients found
फर्रुखाबाद। शहर के मोहल्ला गढ़ी खान जमा खान में खसरा तेजी से फैल गया है। गुरुवार को मोहल्ले में पहुंची स्वास्थ्य टीम को खसरा आशंकित आठ और मरीज मिले। सभी के नमूने लिए गए हैं। लखनऊ भेजकर नमूनों की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन


शहर के मोहल्लों में सफाई न होने का खामियाजा बाशिंदों को भुगतना पड़ रहा है। मोहल्ला गढ़ी खान जमा खान में एक सप्ताह पूर्व तीन वर्षीय बच्चे को बुखार आने पर परिजनों ने सिविल अस्पताल लिंजीगंज में दिखाया। वहां डॉ.नवनीत गुप्ता ने खसरा की आशंका होने पर उसके खून की जांच कराई। लखनऊ से बुधवार को जांच रिपोर्ट आई, इसमें खसरा पॉजिटिव निकला।
विज्ञापन

इस पर गुरुवार को डाॅ.नवनीत गुप्ता, दीपकांत शुक्ला, मोहम्मद अफसर व धीरज के साथ मोहल्ले में पहुंचे। उन्होंने घरों में जाकर जानकारी की। एक परिवार में बच्चे सहित पांच लोग, पड़ोसी के घर में चार मरीज खसरा संभावित मिले। टीम ने आठ मरीजों के खून के नमूने लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहल्ले के लोगों ने बताया कि ट्रांसफार्मर वाली गली में नालियां गंदगी से पटी होने से बजबजा रही हैं। कई जगह कूड़े के ढेर लगे रहते हैं। सफाई कर्मी हफ्तों नहीं आते। गंदगी की वजह से संक्रामक बीमारियां फैल रही हैं। उन्होंने नगरपालिका से सफाई कराने की मांग की।

डॉ.नवनीत गुप्ता ने बताया कि बारिश होने की वजह से पूरे मोहल्ले में भ्रमण नहीं किया जा सका। शुक्रवार को भी अभियान चलाकर संभावित मरीजों के नमूने लिए जाएंगे। डब्ल्यूएचओ की ओर से नमूने लखनऊ भेजकर जांच कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि बुखार, खांसी के साथ शरीर पर दाने व चकत्ते पड़ना खसरा के लक्षण होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed