फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   MDM vegetable poor , will suspend headmistress

एमडीएम की सब्जी घटिया, प्रधानाध्यापिका होगी सस्पेंड

Sat, 11 Jul 2015 11:19 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Sat, 11 Jul 2015 11:19 PM IST
विज्ञापन
MDM vegetable poor , will suspend headmistress
सर्व शिक्षा अभियान के तहत आई निशुल्क किताबों का वितरण करने पहुंचे
विज्ञापन
जिलाधिकारी को बढ़पुर के एक स्कूल में एमडीएम के तहत बच्चों के लिए बनी सब्जी की गुणवत्ता खराब मिली। डीएम ने प्रधानाध्यापिका को निलंबित करने और रसोइयों की सेवा समाप्त करने के निर्देश बीएसए को दिए हैं। वहीं दूसरे विद्यालय में डीएम को चपरासी नशे की हालत में मिला। इसको बीएसए ने

निलंबित कर दिया है। शनिवार को जिलाधिकारी एनकेएस चौहान, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी योगराज सिंह के साथ कन्या प्राथमिक विद्यालय बढ़पुर में बच्चों को किताबों का वितरण करने पहुंचे। डीएम ने बच्चों को सर्व शिक्षा अभियान से आई किताबों का वितरण किया। इसके बाद पूर्व माध्यमिक विद्यालय बढ़पुर का निरीक्षण किया। यहां बच्चों के लिए एमडीएम के तहत खाना

बन रहा था। बच्चों के लिए बनाई गई रसीली सब्जी को डीएम ने चख कर देखा, तो सब्जी की गुणवत्ता खराब मिली। सब्जी में खराब किस्म के मसाले डाले गए थे। डीएम ने प्रधानाध्यापिका रेखा से नाराजगी जताई। प्रधानाध्यापिका को निलंबित और स्कूल

में तैनात दोनों रसोइयों की सेवा समाप्त करने के निर्देश बीएसए को दिए। इसके बाद जिलाधिकारी ने शांती जूनियर हाईस्कूल का निरीक्षण किया। यहां पर तैनात चपरासी नशे की हालत में मिला। डीएम के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी योगराज सिंह ने स्कूल के चपरासी को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed