फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   MDM exposed, clarification from four teachers

Farrukhabad News: खुली एमडीएम की पोल, चार शिक्षकों से स्पष्टीकरण

Thu, 09 Nov 2023 12:56 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Nov 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
MDM exposed, clarification from four teachers
फर्रुखाबाद। परिषदीय विद्यालयों के शिक्षक मिडडे मील में जमकर गोलमाल कर रहे हैं। इसकी पोल खंड शिक्षाधिकारी कायमगंज ने स्कूलों के निरीक्षण के दौरान खोली है। एमडीएम रजिस्टर में बच्चों की संख्या दर्ज न किए जाने समेत अन्य अनियमितताओं की आख्या पर जिला बेसिक शिक्षाधिकारी ने दो प्रधानाध्यापकों व दो सहायक अध्यापकों से स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन


खंड शिक्षाधिकारी कायमगंज ने बीते दिनों ब्लाॅक कायमगंज क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय सुल्तानपुर पलनापुर और प्राथमिक विद्यालय बिल्सड़ी का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान दोनों विद्यालयों में छात्र उपस्थिति पंजिका व एमडीएम रजिस्टर पर बच्चों की संख्या दर्ज नहीं थी। बीईओ ने जब दोनों रजिस्टर चेक किए तो प्राथमिक विद्यालय बिल्सड़ी में तीन दिन पहले 190-190 व 197 और उच्च प्राथमिक विद्यालय सुल्तानपुर पलनापुर में 38, 37 व 38 बच्चे दर्ज पाए गए। इसके साथ ही दोनों स्कूलों में बच्चों की छात्र संख्या कम मिली व राशन का रख-रखाव काफी बुरा पाया गया।
विज्ञापन

बीईओ ने बीएसए को भेजी आख्या में कहा कि विद्यालय में छात्र उपस्थिति पंजिका व एमडीएम रजिस्टर में बच्चों की उपस्थिति दर्ज न करना दर्शाता है कि प्रधानाध्यापक व सहायक अध्यापक छात्र संख्या बढ़ाकर दर्ज करते हैं। बीएसए गौतम प्रसाद ने बताया कि बीईओ कायमगंज की रिपोर्ट पर दोनों विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों व सहायक अध्यापकों को नोटिस जारी कर तीन दिन में स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed