{"_id":"2ccd0f5152d6c9f9d4f2ab463351ee85","slug":"may-be-required-in-the-future-adharkard-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भविष्य में पड़ सकती है आधारकार्ड की आवश्यकता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भविष्य में पड़ सकती है आधारकार्ड की आवश्यकता
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
Updated Fri, 02 Jan 2015 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रसोई गैस सब्सिडी पाने के लिए फिर नया पेंच आ गया है। बगैर आधारकार्ड नंबर
विज्ञापन
के आवेदन फार्म एजेंसी में जमा करने वालों को भविष्य में आधार कार्ड की
आवश्यकता पड़ सकती है। सब्सिडी पाने के लिए ग्राहक को बैंक से जुड़ना
आवश्यक होगा।
1 जनवरी 2015 से रसोई गैस सब्सिडी ग्राहकों के सीधे खाते में आने लगेगी। हालांकि शहर में अभी तक करीब 55 प्रतिशत लोगों ने ही गैस एजेंसियों पर आवेदन फार्म जमा किए हैं। इसे देखते हुए आवेदन फार्म जमा करने की तिथि 15 जनवरी तक बढ़ा दी गई है। रसोई गैस सब्सिडी में फिर से नया पेंच फंस गया है।
सूत्रों के अनुसार बगैर आधारकार्ड नंबर के गैस एजेंसी पर आवेदन जमा करने वाले लोगों को भविष्य में रसोईगैस सब्सिडी पाने में दिक्कत आ सकती है। यानी बगैर आधारकार्ड नंबर वालों की रसोई गैस सब्सिडी बंद कर दी जाएगी। हालांकि अभी रसोई गैस सब्सिडी पाने के लिए ग्राहक का बैंक से लिंक होना आवश्यक है। बाद में इन लोगों को आधारकार्ड नंबर की आवश्यकता अवश्य पड़ेगी।
आधार नंबर जरूरी
अभी बगैर आधारकार्ड नंबर के आवेदन फार्म ग्राहकों के जमा किए जा रहे हैं। लेकिन तीन-चार माह बाद अगर ग्राहकों ने आधारकार्ड नंबर लाकर एजेंसी पर जमा न किए तो ऐसे ग्राहकों की रसोई गैस सब्सिडी बंद हो सकती है।
राजू शिवानी, जय भैरव गैस एजेंसी संचालक
आधारकार्ड नंबर की समय सीमा निर्धारित नहीं
रसोई गैस सब्सिडी के लिए अभी ग्राहक बगैर आधारकार्ड नंबर के आवेदन फार्म गैस एजेंसी पर जमा कर सकते हैं। अभी ग्राहक अपने एलपीजी खाते को बगैर आधार के बैंक खाते से जोड़ सकते हैं और उनके खाते में रसोई गैस सब्सिडी पहुंचने लगेगी। आगे आधारकार्ड नंबर की आवश्यकता पड़ सकती है। हालांकि इसकी कोई समय सीमा अभी सरकार ने निर्धारित नहीं की है।