फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   maut

जहरीली गैस से प्रधान के भतीजे समेत दो की मौत

Sun, 06 Mar 2022 11:08 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2022 11:08 PM IST
विज्ञापन
maut
सचिन की फाइल फोटो। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
कमालगंज। क्षेत्र के मुजफ्फरनगर स्थित एक कंपनी में जहरीली गैस की चपेट में आने से ग्राम प्रधान के भतीजे समेत दो लोगों की मौत हो गई। जबकि, दो का कानपुर के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। खास बात यह है कि कंपनी में चारों कर्मचारियों की हालत बिगड़ने पर मालिक ने चारों को उनके घर छुड़वा दिया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गगनी गांव निवासी रामू (35) व रोहित (18) मुजफ्फरनगर के वेदरामपुर स्थित एक कंपनी में रांगा ढलाई का काम करते थे। दोनों तीन महीने से वहां काम कर रहे थे। महावीर नगला निवासी सचिन (18) व रजीपुर का कौशल भी इसी कंपनी में नौ दिन पहले काम करने गए थे। एक मार्च की रात चारों युवक कंपनी में काम कर रहे थे। उसी समय ढलाई के दौरान किसी ने खौलते हुए रांगे में पानी डाल दिया। इससे उसमें बनी जहरीली गैस से चारों युवकों की हालत बिगड़ गई। कंपनी के कर्मचारियों ने चारों युवकों को मुजफ्फरनगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। वहां हालत न सुधरने पर कंपनी के मालिक ने दो मार्च को चारों युवकों को कार से उनके घर छुड़वा दिया था। परिजनों ने चारों को फर्रुखाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। शनिवार को हालात बिगड़ी तो परिजन लोहिया अस्पताल ले गए। वहां से चारों को परिजन कानपुर नगर के कल्याणपुर स्थित एक निजी अस्पताल में ले गए। वहां इलाज के दौरान रात दो बजे गगनी गांव के प्रधान गंगाराम के भतीजे रामू की मौत हो गई।
विज्ञापन

रविवार सुबह परिजन शव लेकर गांव पहुंचे तो कोहराम मच गया। परिजनों ने थाने पहुंचकर पोस्टमार्टम कराने के लिए पुलिस से गुहार लगाई। दरोगा दीपक कुमार ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा। रामू की पत्नी बिरोजा देवी, मां रामदुलारी, पुत्र प्रियांशु, दिव्यांशु व पुत्री प्रियांशी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। उधर, रविवार सुबह करीब आठ बजे रामू के साथी सचिन ने भी अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना की सूचना लगते ही मां रुकमा देवी, बहन फूलन देवी, भाई किशन, सरनाम, राजेश, ब्रजेश व प्रवेश बिलख पड़े। दोपहर तीन बजे परिजन सचिन के शव को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बाहर पहुंचे। यहां परिजन शव को देख रोते रहे। पिता भजनलाल व ग्राम प्रधान अवनीश यादव ने थाने जाकर शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी। गगनी निवासी रोहित व रजीपुर निवासी कौशल का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

सचिन के रोते बिलखते परिजन। संवाद

सचिन के रोते बिलखते परिजन। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD

कमालगंज सीएचसी के बाहर रामू के रोते बिलखते परिजन। संवाद

कमालगंज सीएचसी के बाहर रामू के रोते बिलखते परिजन। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed