फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Maudarwaja police engaged in catching and releasing

फर्रुखाबाद: दिनदहाड़े गोली मारकर शिवा की हत्या का मामला, नामजद 19 में से एक आरोपी को ही गिरफ्तार कर सकी पुलिस

Mon, 04 Oct 2021 12:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Mon, 04 Oct 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Maudarwaja police engaged in catching and releasing
फर्रुखाबाद। शहर के सरे बाजार दिनदहाड़े सात गोलियां मारकर शिवा की हत्या और घर में घुसकर पत्नी तथा भाभी को गोली मारने वालों में नामजद 19 में से मात्र एक आरोपी को ही पुलिस अभी गिरफ्तार कर सकी है। हालांकि पुलिस कई आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर चुकी है। गिरफ्तारी न होने से परिजनों में दहशत है।
विज्ञापन


शहर के मोहल्ला रकाबगंज निवासी शिवा की सोमवार को चिलसरा रोड पर चुंगी के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसमें उसकी मां ने आठ लोगों के नाम मुकदमा दर्ज कराया था। यही नहीं शिवा की हत्या के कुछ देर बाद ही आरोपियों ने कुछ अन्य लोगों के साथ घर पर धावा बोल कर उसकी पत्नी तन्नू व भाभी रश्मि को भी गोली मारकर घायल कर दिया था। पत्नी तन्नू का कानपुर में इलाज चल रहा है। थाना मऊदरवाजा पुलिस ने घटना के बाद करीब 10 संदिग्धों को हिरासत में लिया, मगर सिर्फ एक अनिल यादव की गिरफ्तारी दिखाई।
विज्ञापन


शनिवार शाम को खैराती खां और तलैया साहब जादगान से पकड़े दो युवकों में से एक को छोड़ दिया है। अब उसके व्यापारी नेता भाई से पूछताछ की जा रही है। रविवार को पुलिस दोनों मोहल्लों से पकड़े गए युवकों को घटनास्थल पर भी ले गई। बताया जाता है कि शिवा व्यापारी नेता की बाइक से ही घटनास्थल पर गया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी भी पुलिस घटना में नामजद 18 लोगों को नहीं पकड़ सकी है। इंस्पेक्टर आमोद कुमार सिंह ने बताया कि पूछताछ चल रही है। दोषियों को जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed