{"_id":"57376cd74f1c1b7b7a9198df","slug":"maternal-grandfather-and-naati-beat-loder","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोडर ने नाना और नाती को रौंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोडर ने नाना और नाती को रौंदा
अमर उजाला ब्यूरो फर्रुखाबाद
Updated Sat, 14 May 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में दो की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक से फतेहगढ़ स्थित कैंटीन आते समय नीलगाय की चपेट में आने से बाइक चालक नाती व सवार नाना सड़क पर गिर पड़े। इस बीच लोडर दोनों को रौंदता हुआ निकल गया। इसमें नाती की मौके पर जबकि पूर्व सैनिक नाना की उपचार के दौरान लोहिया अस्पताल में मौत हो गई। घटना की सूचना पर दोपहर को पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। बाइक चालक हेलमेट पहने था।
मैनपुरी थाना एलाऊ के गांव पहाड़पुर निवासी पूर्व सैनिक बंगालीराम दिवाकर (65) शनिवार को अपनी बेटी के बेटे अंकित (18) के साथ बाइक से फतेहगढ़ स्थित सेना की कैंटीन से सामान लेने आ रहे थे। अंकित हेलमेट पहनकर बाइक चला रहा था। यह लोग जब इटावा-बरेली हाईवे पर स्थित हरियाली मार्केट के पास से गुजर रहे थे तभी सामने नीलगाय आ जाने से दोनों लोग सड़क पर गिर पड़े। इसी दौरान मोहम्मदाबाद की ओर से आ रहे तेज रफ्तार लोडर ने दोनों को रौंद दिया।
अंकित की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बंगालीराम गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर भाग गया। हादसे में अंकित का हेलमेट भी चकनाचूर हो गया। दुर्घटना की जानकारी होने पर एंबुलेंस से बंगालीराम और अंकित के शव को लोहिया अस्पताल ले जाया गया। यहां बंगालीराम को भर्ती कर लिया गया। कुछ समय बाद बंगालीराम की भी उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
एंबुलेंस चालक ने मृतकों के पास से मिले मोबाइल नंबरों पर घरवालों को सूचना दी। दोपहर बाद दोनों के परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। शवों को देख परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।