{"_id":"6570bfda2200ba447d047d0e","slug":"maternal-death-registration-of-private-hospital-cancelled-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1016-5905-2023-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: प्रसूता की मौत, निजी अस्पताल का पंजीकरण निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: प्रसूता की मौत, निजी अस्पताल का पंजीकरण निरस्त
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। इलाज में लापरवाही व अत्यधिक रक्तस्राव से प्रसूता की मौत के मामले में निजी अस्पताल का पंजीकरण निरस्त कर दिया गया है। जांच के दौरान एसीएमओ को अस्पताल में कोई भी डॉक्टर नहीं मिला था। नोटिस का संचालक ने न तो संतोषजनक जवाब दिया और न ही ऑपरेशन करने वाले सर्जन बयान देने पहुंचे।
कमालगंज कस्बा स्थित न्यू भारत हास्पिटल में क्षेत्र के गांव देवरान गढि़या निवासी मंजीत कश्यप की पत्नी चांदनी की 16 नवंबर को ऑपरेशन से प्रसव के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई थी। परिजनों ने गलत इलाज करने का आरोप लगाया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अत्यधिक रक्तस्राव से मौत होने की पुष्टि हुई थी।
नोडल अधिकारी एसीएमओ डॉ.रंजन गौतम जांच करने पहुंचे तो मौके पर कोई डॉक्टर नहीं मिला था। एसीएमओ ने हास्पिटल के संचालक मो.गनी को नोटिस देकर जवाब मांगा। ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर को साक्ष्यों सहित तलब किया। फिलहाल संचालक ने नोटिस का न तो संतोषजनक जवाब दिया और न ही सर्जन इलाज संबंधी अभिलेख लेकर बयान देने पहुंचे।
विज्ञापन
एसीएमओ डॉ.रंजन गौतम ने बुधवार को न्यू भारत हास्पिटल का पंजीकरण निरस्त कर संचालक मो.गनी को आदेश जारी किया। इसमें कहा कि अस्पताल का संचालन तत्काल बंद कर दें, अन्यथा एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।