{"_id":"0b3758962c11cd044deaa987bf66acaa","slug":"mata-vaishno-devi-rail-travel-22-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"माता वैष्णों देवी को रेल यात्रा 22 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माता वैष्णों देवी को रेल यात्रा 22 को
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
Updated Tue, 16 Dec 2014 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। माता वैष्णों देवी पब्लिक चेरीटेबल ट्रस्ट की ओर से कटरा स्थित
विज्ञापन
माता के दर्शन कराने के लिए रेलयात्रा 22 दिसंबर को फतेहगढ़ से रवाना
होगी। ट्रस्ट के अध्यक्ष डा. राकेश तिवारी ने बताया कि पहली बार 24 बोगी की
कोई ट्रेन कटरा तक जाएगी।
मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए डा. राकेश तिवारी ने कहा कि रेलयात्रा में आसपास के कई जनपदों से करीब 1700 भक्त ट्रेन द्वारा माता के दर्शन को कटड़ा जाएंगे। उन्होंने कहा कि माता के दर्शन को जाने वाली 24 बोगी की स्पेशल ट्रेन कानपुर से 8 बजे चलकर फतेहगढ़ रात 10 बजे पहुंचेगी।
आधे घंटे के बाद भाजपा सांसद मुकेश राजपूत ट्रेन को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। उन्होंने बताया कि ट्रेन फर्रुखाबाद, शिकोहाबाद, खुर्जा, मेरठ, सहारनपुर, लुधियाना, जालंधर, जम्मू तवी होते हुए 23 दिसंबर की रात 10 बजे कटड़ा पहुंचेगी। 25 दिसंबर को सुबह से माता का भंडारा होगा,
दोपहर में शोभयात्रा और शाम को माता का जगराता होगा। जगराते में देश के जाने माने कलाकार माता की भेंटें सुनाएंगे। इस मौके पर डा. राहुल तिवारी, डा. दीपक अग्निहोत्री, राजेश शुक्ल, हरप्रसाद, विवेक चतुर्वेदी, रामबहादुर यादव, कौशलेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।