{"_id":"68d2efc373708060d709c3e5","slug":"masons-body-found-on-the-roadside-farrukhabad-news-c-222-1-frk1002-130367-2025-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: सड़क किनारे मिला राजमिस्त्री का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: सड़क किनारे मिला राजमिस्त्री का शव
Wed, 24 Sep 2025 12:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Wed, 24 Sep 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
नवाबगंज। एक राजमिस्त्री का शव सड़क किनारे पड़ा मिला। शिनाख्त के बाद परिजन मौके पर पहुंच गए। मौत की वजह स्पष्ट नहीं है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
थाना क्षेत्र के ग्राम उम्मरपुर निवासी विमलेश राठौर (35) राजमिस्त्री थे। सोमवार रात विमलेश घर नहीं पहुंचे। परिजनों ने सोचा कि कहीं काम लगा होगा। मंगलवार सुबह करीब 5.30 बजे गांव के पवन राजपूत ट्रैक्टर से वीरपुर स्थित पेट्रोल पंप डीजल लेने जा रहे थे। रास्ते में वीरपुर स्थित बंद पड़े भट्ठे के सामने उन्होंने सड़क किनारे एक युवक को पड़ा देखा। पवन ने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी।
जानकारी मिलने पर प्रभारी निरीक्षक अवध नारायण पांडेय, हलका इंचार्ज राम सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। शव की शिनाख्त होने पर मृतक के परिजनों को सूचना दी गई। युवक के माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। युवक की शादी नहीं हुई थी।
विज्ञापन
वह चार भाइयों में सबसे छोटा था। बड़े भाई बृजमोहन गांव में रहते हैं। दो अन्य भाई बाहर प्राइवेट नौकरी करते हैं। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि युवक शराब पीने का आदी था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।