{"_id":"676843fbf0ee9c5fdd083227","slug":"martyrdom-of-guru-gobind-singhs-sons-celebrated-as-veer-bal-diwas-farrukhabad-news-c-222-1-frk1002-118898-2024-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: गुरु गोविंद सिंह के पुत्रों की शहादत को वीर बाल दिवस के रूप में मनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: गुरु गोविंद सिंह के पुत्रों की शहादत को वीर बाल दिवस के रूप में मनाया
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। गुरु गोविंद सिंह के चारों पुत्रों की शहादत दिवस के अवसर पर रविवार को भाजपा कार्यालय में वीर बाल दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
मुख्य अतिथि जिला संगठन प्रभारी शिव महेश दुबे ने कहा कि गुरु गोविंद के पुत्रों की शहादत पर प्रधानमंत्री के आह्वान यह कार्यक्रम वीर बाल दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। विदेशी व मुगल आक्रांताओं के जुल्म और अत्याचार व भारत का इस्लामीकरण रोकने के लिए सिखों के धर्मगुरु गुरु गोविंद सिंह के पुत्रों ने अपनी शहादत देने का कार्य किया।
देश में आजादी के बाद कांग्रेस और कम्युनिस्टों ने साजिश के तहत उन वीर साहबजादों की शहादत का इतिहास इस देश की जनता से दूर रखा। जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने कहा कि सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए गुरु गोविंद सिंह ने अपने चारों पुत्रों को बलिदान कर दिया। उनकी इस शहादत को कभी बुलाया नहीं जा सकता है। इस अवसर पर डीएस राठौर, वीरेंद्र सिंह राठौर, धर्मेंद्र राजपूत, हिमांशु गुप्ता, संजीव गुप्ता, गोपाल राठौर, जय गंगवार, शिवांग रस्तोगी और रवि बाजपेई मौजूद रहे।