फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Married woman's death, five including husband sued

विवाहिता की मौत, पति सहित पांच पर दहेज हत्या का मुकदमा

Wed, 24 Feb 2021 09:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Feb 2021 09:43 PM IST
विज्ञापन
Married woman's death, five including husband sued
रजनी का फाइल फोटो। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
क्षेत्र के गांव नगला किंदन में मंगलवार रात संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत हो गई। पिता ने दहेज में कार की मांग पूरी न होने पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए पति, सास व ससुर सहित पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस नेसास, ससुर को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

थाना नवाबगंज क्षेत्र के गांव बेग निवासी होरीलाल यादव ने अपनी 25 वर्षीय पुत्री रजनी का विवाह गांव नगला किंदन निवासी अजय कुमार उर्फ अवनेश के साथ 16 मई 2019 को किया था। इस दौरान होरीलाल ने तीन लाख की नगदी समेत दहेज का सामान दिया था।
विज्ञापन

होरीलाल ने बताया कि रजनी के ससुरालीजन दहेज से संतुष्ट नहीं थे। दहेज की मांग को लेकर आए दिन रजनी को प्रताड़ित करते थे। चार माह पूर्व कार की मांग को लेकर पति अजय कुमार व उसके परिजनों ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया था। वह बेटी को ले आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ समय बाद रिश्तेदारों के हस्तक्षेप पर बेटी को पुन: ससुराल भेज दिया था। इसके बाद भी ससुरालीजनों ने उसे प्रताड़ित करना बंद नहीं किया। इसकी जानकारी रजनी ने फोन पर दी थी।
मंगलवार देर शाम को रजनी के ससुराल के एक ग्रामीण की सूचना पर वह सीएचसी कायमगंज पहुंचे। वहां पता चला कि रजनी की मौत हो चुकी है। आरोप लगाने पर रजनी के सास व सुसर गाली देने लगे।

अस्पताल प्रशासन की सूचना पर कंपिल थाना पुलिस ने मौके पर पहुंची। उसने सास व ससुर को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
होरीलाल यादव ने दहेज में कार न मिलने से बेटी रजनी की गला दबाकर हत्या करने के आरोप में पति अजय कुमार उर्फ अवनेश, ससुर औतार सिंह, सास कलावती देवी, देवर बंटू व ननद राधा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पति व अन्य आरोपी फरार हैं।
थाना प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश यादव ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। अन्य कि तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed