फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Married woman's body was found hanging

फांसी के फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव

Fri, 25 Sep 2020 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Married woman's body was found hanging
कांशीराम कालोनी में विवाहिता की मौत के बाद बिलखती मां व अन्य परिजन। - फोटो : FARRUKHABAD
फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। एक विवाहिता का शव शुक्रवार सुबह फंदे पर लटका मिला। कमरे में अंदर से कुंडी लगी थी। पिता ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। इस पर पति और सास, ससुर को हिरासत में ले लिया गया। मायके वालों की मौजूदगी में शव को उतारा गया।
मऊदरवाजा थाने की हैवतपुर गढ़िया कांशीराम कालोनी के ब्लाक संख्या 44 में तीसरी मंजिल पर रह रहे अमित वर्मा का अपनी पत्नी मोहिनी (23) से शुक्रवार सुबह विवाद हुआ। अमित सर्राफा बाजार और उसका पिता रामौतार वर्मा एक साइकिल स्टोर पर काम करता है। दोनों ही सुबह साढ़े नौ बजे काम पर चले गए। अमित की मां माया देवी कालोनी के नीचे कुछ देर बैठ गईं। 11 बजे ऊपर गईं, तो बहू नहीं दिखी। आवाज दी, तो अंदर के कमरे में कुंडी लगी थी।
विज्ञापन

उन्होंने आसपास के लोगों को बताया। सूचना पर अमित और रामौतार भी पहुंच गए। सभासद रावेश मिश्रा की मौजूदगी में दरवाजे में छेद करके झांका, तो मोहिनी फंदे पर लटकी थी। सूचना पर चौकी प्रभारी सद्दाम हुसैन पहुंचे। उन्होंने बिल्हौर निवासी अमित के ससुर अवधेश कुमार से बात की, तो उन्होंने हत्या का आरोप लगाया। कहा कि जब तक वह न पहुंचें, शव न उतारा जाए। पुलिस ने अमित, उसके पिता रामौतार, मां मायादेवी को हिरासत में ले लिया। साथ में 10 माह की पुत्री अंशी भी थाने में थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम करीब चार बजे कानपुर के बिल्हौर से मोहिनी के पिता अवधेश कुमार, मां उमा देवी, एक बहन और चचेरा भाई अंकित वर्मा पहुंचा। इसके बाद दरवाजा तोड़कर मोहिनी का शव उतारा गया। भाई अंकित वर्मा ने बताया कि बहनोई रुपये की मांग करते थे।
एक बार 75 हजार रुपये दिए, दोबारा में वह 25 हजार रुपये दे गए थे। कई दिन से 50 हजार रुपये की मांग की जा रही थी। रुपये न देने पर बहन को प्रताड़ित किया जाता था। इसी के चलते हत्या करके शव लटका दिया गया। तहसीलदार राजू कुमार ने भी परिजनों से जानकारी की। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। तहरीर दे दी गई है।
दस साल से कालोनी में रह रहा परिवार
अमित वर्मा मूल रूप से शाहजहांपुर के जलालाबाद का रहने वाला है। वह 20 साल से शहर में रह रहा था। 10 साल पहले कांशीराम कालोनी में आवास मिला था। अमित ने बताया कि पत्नी मोहिनी माता-पिता से अलग रहने को दबाव बना रही थी। वह बूढ़े माता-पिता से दूर नहीं रहना चाहता था। इसीलिए मोहिनी विवाद करती थी। इसकी जानकारी ससुराल को भी फोन पर देते थे।

गुरुवार रात भी फांसी लगाने का किया था प्रयास
आसपास के लोगों ने बताया कि गुरुवार शाम को भी काफी देर परिजनों में विवाद हुआ। इसके बाद मोहिनी ने अंदर से कुंडी लगा ली थी। लोगों ने दूसरा कमरा लेकर रहने की बात कही, तो दरवाजे खोल दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed