{"_id":"5fa0470c8ebc3e9bd17d9807","slug":"married-woman-s-body-found-in-a-trap-farrukhabad-news-knp592079431","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता का शव मायके में फंदे पर लटका मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता का शव मायके में फंदे पर लटका मिला
विज्ञापन
अनुपम की फाइल फोटो। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
पति से उपेक्षित विवाहिता का शव सोमवार को मायके में कमरे की छत के कुंडे में फंदे से लटका मिला। परिजनों ने तीन घंटे बाद पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंचे कायमगंज तहसीलदार की मौजूदगी में शव फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम केेे लिए भेजा गया। विवाहिता तीन दिन पहले ससुराल गई थी, लेकिन पति व ससुरालीजनों ने उसको घर में नहीं घुसने दिया था।
थाना क्षेत्र के गांव ककियूली निवासी जबर सिंह ने पुत्री अनुपम उर्फ पूजा का 13 जून को दिल्ली के कड़कड़डूमा हाईकोर्ट के पास के निवासी सतीश से विवाह किया था।
अनुपम व उसके पति सतीश में शादी के कुछ दिन बाद ही विवाद होने लगा। दो माह पहले अनुपम पति से झगड़ा होने के बाद मायके में आकर रहने लगी। 31 अक्तूबर को मां बेलावती पुत्र रवि के साथ अनुपम को लेकर उसकी ससुराल दिल्ली पहुंची। सतीश ने अनुपम, उसकी मां व उसके भाई को घर में नहीं घुसने दिया।
विज्ञापन
अनुुपम ने इसकी शिकायत दिल्ली के नजदीकी थाने में कर दी। पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाकर समझौता कराकर अनुपम व उसकी मां और भाई को वापस घर भेज दिया।
सोमवार दोपहर 12 बजे भाई रवि अंदर के कमरे में पहुंचा। वहां उसने बहन अनुपम को कुडे में रस्सी से फंदे पर लटका देखा तो शोर मचाया। परिवार के अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए।
परिजनों ने तीन घंटे बाद पुलिस को सूचना दी। जानकारी पर तहसीलदार प्रदीप कुमार व दरोगा जितेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। एसओ पूनम जादौन ने बताया कि भाई रवि ने बहन के फांसी पर लटके होने की सूचना दी है। अगर तहरीर देंगे तो जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।