फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Married woman dies under suspicious circumstances, report of murder

विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का मुकदमा दर्ज

Fri, 11 Sep 2020 10:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Married woman dies under suspicious circumstances, report of murder
विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या की रिपोर्ट
विज्ञापन

राजेपुर। संदिग्ध हालात में गुरुवार शाम को विवाहिता की मौत हो गई। पति ने उसके फांसी लगाकर जान देने की सूचना मायके वालों को दी। उन्होंने मौके पर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। भाई ने बहन की गला दबाकर हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए बहनोई व उसके परिजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें बहनोई के दूसरी महिला से अवैध संबंध होने की बात कही है।
थाना क्षेत्र के गांव जैनापुर निवासी बागीश सिंह किसान है। उसकी शादी वर्ष 2008 में शाहजहांपुर थाना व कस्बा जलालाबाद निवासी शिखा के साथ हुई थी। शिखा के एक पांच वर्ष का बेटा शांतनु है। पिछले कुछ समय से वह बीमार थी। बुधवार को ही वह जलालाबाद से दवा लेकर घर आई थी। गुरुवार देर शाम को बागीश ने साले कृष्ण प्रताप को सूचना दी कि शिखा ने फांसी लगा ली है। इस पर कृष्ण प्रताप परिजनों के साथ जैनापुर पहुंचा तो शिखा का शव जमीन पर रखा मिला।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद कृष्ण प्रताप ने बागीश व उसके परिजनों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें आरोप लगाया कि बागीश के किसी अन्य महिला से अवैध संबंध हैं। इसके चलते वह उसकी बहन को आए दिन पीटता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुवार शाम को बागीश ने अपने परिजनों के सहयोग से शिखा की गला दबाकर हत्या कर दी। उधर पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फांसी लगने से दम घुटने से मौत होने की पुष्टि की गई है। दाहिने घुटने पर चोट का एक निशान मिला है। थानाध्यक्ष जयंती प्रसाद गंगवार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed