फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Married woman dies in suspicious circumstances, accused of murder

संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप

Fri, 28 Jan 2022 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Married woman dies in suspicious circumstances, accused of murder
स्वाती की बिलखती बहन। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। शहर के निजी अस्पताल में भर्ती एक विवाहिता की शुक्रवार देर शाम मौत हो गई। मायके वालों ने जहर देकर हत्या का आरोप लगाया। सूचना के बाद अस्पताल में पुलिस पहुंच गई।
विज्ञापन

राजेपुर थाने के गांव कादर कुइयां निवासी दुष्यंत कुमार की पत्नी स्वाती (27) ने दो दिन पहले जहर लिया था। परिजन गांव के ही अस्पताल में इलाज कराते रहे। हालत बिगड़ने पर शुक्रवार को आवास विकास कालोनी स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उसकी मौत हो गई। आठ माह की एक बच्ची भी है।
विज्ञापन

सूचना पर कन्नौज के गुरसहायगंज थाने के गांव गुरगुजपुर निवासी पिता दिनेश सिंह पत्नी मीरा देवी, भाई सौरभ व नीलेश के साथ पहुंचे। सौरभ ने बताया कि उसकी बहन ने दो दिन पहले जहर दिया गया। उसे अस्पताल में भर्ती नहीं कराया गया। आज हालत मरणासन्न हो गई, तब यहां लाए। दिनेश सिंह की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

स्वाती की फाइल फोटो। संवाद

स्वाती की फाइल फोटो। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed