फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   ??????? ?? ?????Married dies under suspicious circumstances, accused of murder

विवाहित की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हत्या का आरोप

Thu, 15 Sep 2022 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Sep 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
??????? ?? ?????Married dies under suspicious circumstances, accused of murder
ांव जल्लापुर में जांच करते पुलिस कर्मी। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
जहानगंज। शादी के चार माह बाद ही विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पिता ने दहेज हत्या का आरोप लगाया। पति फरार है पुलिस ने ससुर को हिरासत में ले लिया है। ससुर का कहना है कि बहू ने फंदा लगाक आत्महत्या की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव जल्लापुर निवासी किसान रोहित श्रीवास्तव की कन्नौज थाना तालग्राम के गांव कुशलपुरवा निवासी अवनीश की पुत्री स्वाती (25) से 14 मई को शादी हुई थी। रोहित पत्नी व मां शीला, पिता वीरपाल के साथ रहता है।
विज्ञापन

गुरुवार दोपहर पति-पत्नी में किसी बात पर कहासुनी हो गई। शाम चार बजे वीरपाल घर पहुंचे और बहू को आवाज दी, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। कमरे में जाकर देखा तो स्वाती दुपट्टे के फंदे से छत में लगे कुंडे से लटक रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीरपाल ने पुत्र रोहित को फोन कर बुलाया और फंदे से स्वाती को उतारकर लोहिया अस्पताल लेकर गए। वहां डॉक्टर ने स्वाती को मृत घोषित कर दिया। रोहित शव को घर ले गया और वहां खुद भाग गया।
उसकी मां शीला भी कुछ देर बाद घर से चली गई। वीरपाल की सूचना पर सीओ मोहम्मदाबाद अरुण कुमार, एसओ बलराज भाटी सहित फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। जानकारी पर अवनीश भी परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि ससुरालीजन दहेज में कार की मांग कर पुत्री स्वाती को प्रताड़ित करते थे।

मांग न पूरी होने पर स्वाती की हत्या कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और वीरपाल को हिरासत में ले लिया। सीओ अरुण कुमार ने बताया कि महिला की संदिग्ध हालात में मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर उसकी मौत का कारण पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed