{"_id":"6715604eb7a78bc1ed0f8056","slug":"many-localities-will-get-relief-from-the-problem-of-tripping-farrukhabad-news-c-222-1-ka11004-116824-2024-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: कई मोहल्लों को ट्रिपिंग की समस्या से मिलेगी निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: कई मोहल्लों को ट्रिपिंग की समस्या से मिलेगी निजात
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शहर के तीन बिजलीघरों में 2.86 करोड़ से पांच-पांच एमवीए के ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। इससे ट्रिपिंग की समस्या से निजात मिलेगी। इसके लिए शासन ने बिजली विभाग को बजट आवंटित कर दिया है। दीपावली बाद टेंडर डालकर ट्रांसफार्मर लगवाए जाने का कार्य शुरू कराया जाएगा।
बिजलीघर लकूला, ठंडी सड़क और जसमई बिजलीघर ओवरलोड हैं। करीब दो माह पहले बिजली विभाग ने इन तीनों बिजलीघरों में पांच-पांच एमवीए के ट्रांसफार्मर लगाए जाने का प्रस्ताव दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम आगरा को भेजा था। विभाग ने प्रस्ताव मंजूर करते हुए तीनों बिजलीघरों में पांच एमवीए ट्रांसफार्मर लगाए जाने के लिए 2.88 करोड़ रुपये जनपद को आवंटित कर दिए हैं।
विभाग ने टेंडर डलवाए जाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। टेंडर पड़ते ही तीनों बिजलीघरों में पांच-पांच एमवीए के ट्रांसफार्मर लगवा दिए जाएंगे। अभी तक इन तीनों उपकेंद्रों पर दस-दस एमवीए के दो-दो ट्रांसफार्मर लगे हैं। तीनों उपकेंद्रों पर पांच-पांच एमवीए के ट्रांसफार्मर लगने से करीब एक दर्जन से ज्यादा मोहल्लेवासियों को ट्रिपिंग की समस्या से निजात मिलेगी।
विज्ञापन
जसमई, ठंडी सड़क और लकूला उपकेंद्र काफी दिनों से ओवरलोड चल रहे थे। इनमें पांच-पांच एमवीए के ट्रांसफार्मर लगाए जाने के लिए 2.88 करोड़ का बजट प्राप्त हो गया है। जल्द ही टेंडर डलवाकर ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे।
- बृजभान सिंह, एक्सईएन शहरी