फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Many contractors could not submit tender due to time lapse

Farrukhabad News: समय निकलने से कई ठेकेदार नहीं डाल सके टेंडर

Sat, 23 Nov 2024 01:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2024 01:21 AM IST
विज्ञापन
Many contractors could not submit tender due to time lapse
फर्रुखाबाद। जिला नगरीय विकास अभिकरण कार्यालय (डूडा) में समय निकलने के कारण कई ठेकेदार टेंडर नहीं डाल सके। इसका ठेकेदारों ने विरोध भी किया। इसके चलते देर शाम तक टेंडर खोले नहीं जा सके थे।
विज्ञापन

डूडा की ओर से जनपद में करीब 2.6 करोड़ से 41 सड़कों का निर्माण कार्य कराया जाना है। शुक्रवार को डूडा कार्यालय में टेंडर डाले जाने की प्रक्रिया सुबह 10 बजे शुरू हुई। कई ठेकेदार दोपहर बाद टेंडर प्रक्रिया में शामिल होने पहुंचे।
विज्ञापन

एक बजते ही परियोजना अधिकारी ललिता पाठक ने टेंडर प्रक्रिया बंद कर बाबू गौरव कुमार से पेटिका सील करवा दी। इस पर कुछ ठेकेदारों ने विरोध किया। मगर उन्होंने दोबारा टेंडर डालने की इजाजत नहीं दी। उन्होंने बताया कि एडीएम की देखरेख में टेंडर पेटिका खोली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक टेंडर डालने का समय था। जो ठेकेदार देर से आए, वे टेंडर प्रक्रिया में भाग नहीं ले पाए। शाम 6:30 बजे तक टेंडर पेटिका खोली नहीं गई थी। एडीएम की देखरेख में टेंडर खुलने थे, लेकिन वह नहीं आ सके। शनिवार को सक्षम अधिकारियों की देखरेख में ही टेंडर खोले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed