{"_id":"60a6a3328ebc3e14c53029ff","slug":"manrega-farrukhabad-news-knp6294987189","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपर मुख्य सचिव से वार्ता के बाद मनरेगा कर्मी काम पर लौटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपर मुख्य सचिव से वार्ता के बाद मनरेगा कर्मी काम पर लौटे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। एक सप्ताह से हड़ताल पर चल रहे मनरेगा कर्मी अपर मुख्य सचिव के आश्वासन के बाद काम पर लौटे।
पंचायत चुनाव के दौरान दो मनरेगा के तकनीशियन सहायकों की कोरोना से मौत हो गई थी। अन्य जनपदों में यही हाल होने पर उत्तर प्रदेश मनरेगा कर्मचारी महासंघ के आह्वाहन पर कर्मी 13 मई से 10 सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल पर चले गए थे। बुधवार शाम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग पर अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह, आयुक्त ग्राम्य विकास रविंद नायक, अपर आयुुक्त मनरेगा योगेश कुमार ने महासंघ से वार्ता समस्याओं के निस्तारण का भरोसा दिया।
इस पर महासंघ के संयोजक भूपेश सिंह ने एक जून तक सभी मांगों पर कार्रवाई कराए जाने के आश्वासन पर हड़ताल समाप्त करने की घोषणा कर दी। महासंघ के जिला मंत्री एपीओ गौरव सिंह ने बताया कि एक जून तक मांगें पूरी होने के आश्वासन पर वह लोग काम पर लौट आए हैं। निर्धारित समय में यदि मांगें पूरी नहीं होंगी तो फिर सभी कर्मचारी हड़ताल पर चले जाएंगे।