फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   mandey,hadtaal,kanpur news,up news,farrukhabad news

फर्रुखाबादः मानदेय न मिलने से कर्मचारियों ने की हड़ताल

Sat, 09 Jul 2022 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
mandey,hadtaal,kanpur news,up news,farrukhabad news
भोलेपुर स्थित खंड कार्यालय में प्रदर्शन करते आउट सोर्स कर्मचारी। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। दो माह से मानदेय भुगतान न होने पर आउटसोर्स कर्मचारियों ने शुक्रवार को हड़ताल कर दी। विद्युत वितरण मंडल कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया। शाम को ज्ञापन अधीक्षण अभियंता को दिया। कर्मचारियों की हड़ताल से अवर अभियंताओं को कैंपों में ओटीएस के तहत पंजीकरण करने और बकायेदारों के कनेक्शन काटने में दिक्कत उठानी पड़ी।
विज्ञापन

सभी विद्युत उपकेंद्रों पर आउटसोर्स से करीब छह सौ कर्मचारी लगे हैं। इन कर्मचारियों को मई और जून का मानदेय संस्था की ओर से भुगतान नहीं किया गया। इससे नाराज कर्मचारियों ने शुक्रवार को हड़ताल कर दी और भोलेपुर स्थित विद्युत मंडल कार्यालय के बाहर धरना दिया। कर्मचारियों के काम न करने से एक मुश्त समाधान योजना के तहत गांवों में लगे कैंपों में उपभोक्ताओं का पंजीकरण करने में दिक्कतें उठानी पड़ीं।
विज्ञापन

बकायेदारी में कनेक्शन काटने का काम भी प्रभावित रहा। शाम तक चले धरना-प्रदर्शन के बाद उत्तर प्रदेश पॉवर कॉरपोरेशन निविदा/संविदा कर्मचारी संघ के बैनर तले अधीक्षण अभियंता को 11 मांगों से जुड़ा ज्ञापन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें पूर्व की रामा कंपनी द्वारा लिए गए 25-25 हजार रुपये की डीडी वापस कराने, जिन कर्मचारियों का दो से तीन माह का मानदेय पहले से रुका है, उसका भुगतान कराने की मांग की। इस दौरान अध्यक्ष रामकिशन, महामंत्री विष्णु सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

अधीक्षण अभियंता एसके श्रीवास्तव ने बताया कि कर्मचारियों को रखने का ठेका भारत इंटर प्राइजेज कंपनी को हुआ है। कंपनी की ओर से अभी अनुबंध नहीं किया गया है। इससे मानदेय भुगतान में दिक्कत हो रही है। दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम आगरा के प्रबंध निदेशक ने फर्म के प्रबंध निदेशक को अनुबंध करने के लिए बुलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed