फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   man looted in farrukhabad

फर्रुखाबादः लूट के इरादे से कार सवार सराफा भाइयों पर फायरिंग

Wed, 10 Jun 2020 08:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2020 08:51 PM IST
विज्ञापन
man looted in farrukhabad
छर्रे लगने से घायल शीलेश। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
शमसाबाद थाना क्षेत्र के गांव हजियांपुर के पास बुधवार शाम कार सवार सर्राफ भाइयों पर बाइक से आए बदमाशों ने लूट के इरादे से फायर कर दिए। छर्रे लगने से दोनों भाई घायल हो गए। वह तेजी से कार चलाकर फैजबाग चौकी पर पहुंच गए। उन्होंने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के मोहल्ला खड़ियाई निवासी नीलेश वर्मा व शीलेश वर्मा की थाना नवाबगंज के मझंना कसबा में सराफा की दुकान है। बुधवार शाम को दोनों भाई दुकान बंद करके सोने चांदी के जेवर झोले में रखकर कार से अपने घर जा रहे थे। गांव हजियांपुर के पास पीछे से एक बाइक पर दो बदमाश आए।
विज्ञापन

कार के पास आकर पीछे बैठे बदमाश ने रुकने का इशारा किया। कार न रोकने पर पीछे बैठे बदमाश ने तमंचा निकालकर कार के शीशे पर गोली चला दी। छर्रें लगने से दोनों भाई घायल हो गए। वेे कार को तेजी से कायमगंज मार्ग की ओर भगा कर फैजबाग चौकी पर पहुंच गए। घटना की जानकारी पर नवाबगंज एसओ आरके शर्मा मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने घटना स्थल शमसाबाद को होना बताया। फैजबाग चौकी इंचार्ज विनोद यादव ने तहरीर लेकर कार्रवाई करने का भरोसा दिया है। शीलेश के हाथ व नीलेश की पीठ पर छर्रे व कांच लगी है। दोनों सीएचसी भेज दिया गया।

घर से 53 हजार रुपये चोरी
शमसाबाद। थाना व कस्बा के मोहल्ला चौखंडा निवासी बाबूराम परिवार के साथ बदायूं गए थे। चोर ताला तोड़कर घर से 53 हजार रुपये चोरी कर ले गए। बुधवार शाम को जब वह वापस घर पहुंचे तब चोरी की जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed