{"_id":"4ffafb50e8ecd53e0a78ccc2037ab429","slug":"man-hit-by-train-in-cut-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलती ट्रेन से उतरने में युवक कटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चलती ट्रेन से उतरने में युवक कटा
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
Updated Sat, 06 Feb 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहम्मदाबाद। नीवकरोरी स्टेशन पर शनिवार को चलती ट्रेन से उतरते समय युवक की कटकर मौत हो गई। इकलौते बेटे की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। एक साल पहले कन्नौज में शादी हुई थी।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला अनूप निवासी समर सिंह यादव (24) पुत्र साहब सिंह दिल्ली में अपने चाचा सतेंद्र सिंह के यहां घूमने गया था। शनिवार को समर सिंह, कालिंदी एक्सप्रेस से घर लौट रहा था। कालिंदी नीवकरोरी स्टेशन पर जैसे ही धीमी हुई उसी समय समर सिंह ट्रेन से अपना सामान लेकर उतरने लगा, इस दौरान उसका पैर फिसल गया और वह ट्रेन के पहियों के नीचे आ गया। इससे उसके दो टुकड़े हो गए। स्टेशन पर मौजूद उसके गांव के सुदीप ने समर सिंह की पहचान की और इसकी सूचना घरवालों को दी।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर साहब सिंह समेत गांव के तमाम लोग मौके पर आ गए। सूचना पर एसओ जीआरपी अरुण कुमार ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि साहब सिंह के एक लड़की थी। उसने अपनी ससुराल में खुदकशी कर ली थी। उसके एक बेटा समर सिंह था। समर सिंह की एक साल पहले ही रुचि से शादी हुई थी। रुचि एक महीना पहले अपने मायके मंगलीपुरवा थाना गुरुसहायगंज जिला कन्नौज गई थी।
विज्ञापन