फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   man from maharasta become corona positive

फर्रुखाबाद में महाराष्ट्र से आया आलू आढ़ती निकला कोरोना संक्रमित

Thu, 28 May 2020 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
man from maharasta become corona positive
फर्रुखाबाद में कमालगंज ब्लाक क्षेत्र के गांव मॉडल शंकरपुर निवासी आलू आढ़ती कोरोना पॉजिटिव निकला है। वह 25 मई को मुंबई से अपने मामा के साथ कार से लौटा था। मिशन अस्पताल फैसिलिटी सेंटर में भर्ती कराकर उसका नमूना लिया गया था। गुरुवार को आई रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई।
विज्ञापन

उसे जनपद औरैया के दिबियापुर स्थित एल-1 फैसिलिटी सीएचसी रेफर कर दिया गया। वहीं लोहिया अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती खांसी से पीड़ित आढ़ती के मामा का दोबारा नमूना लिया गया।
विज्ञापन

गांव मॉडल शंकरपुर निवासी युवक (20) के छिबरामऊ निवासी मामा की ठाणे (महाराष्ट्र) के बालकुम में आलू की आढ़त है। युवक अपने मामा के साथ में आढ़त का काम करता है। युवक के मामा का शहर के मोहल्ला अमेठी कोहना में मकान बन रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह दोनों लोग 25 मई को कार से यहां आए और सीधे मिशन अस्पताल स्थित फैसिलिटी सेंटर जांच कराने पहुंचे। वहां युवक को कोरोना संदिग्ध मानकर भर्ती कर लिया गया जबकि उसके मामा को खांसी आने पर लोहिया अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया। उसी दिन दोनों के नमूने लिए गए। गुरुवार को जांच रिपोर्ट में युवक के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई।
वहीं उसके मामा की रिपोर्ट निगेटिव आई। खांसी बुखार के लक्षणों को देखते हुए युवक के मामा का दोबारा नमूना लेकर जांच कराई जा रही है। युवक के चाचा आलू आढ़ती श्याम नगर में रहते हैं। मुंबई से लौटने पर युवक का चचेरा भाई फैसिलिटी सेंटर में देखने गया था। हालांकि परिजन संपर्क में न आने का दावा कर रहे हैं। संक्रमित युवक को जिला औरैया के दिबियापुर स्थित एल-1 फैसिलिटी सीएचसी में भर्ती कराया गया है।

जनपद में अब तक कुल 27 कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें मुंबई से लौटे प्रवासी के संपर्क में आने से एक महिला संक्रमित हुई। जबकि 23 मरीज मुंबई से लौटे प्रवासी हैं। दो लोग दिल्ली से, जबकि एक इंजीनियर अहमदाबाद से लौटा प्रवासी है। इनमें इंजीनियर सहित 8 लोग कोरोना से जंग जीत चुके हैं। अभी जनपद में कुल 19 एक्टिव केस हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed