फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Make a house-to-house mask program will make women prosper

घर-घर मास्क बनाओ कार्यक्रम से महिलाएं होंगी समृद्ध

Fri, 17 Apr 2020 06:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2020 06:15 PM IST
विज्ञापन
Make a house-to-house mask program will make women prosper
आकांक्षा समिति का शुभारंभ करती डीएम की पत्नी व मौजूद अन्य अधिकारियों की पत्नी। - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। कोरोना महामारी से बचने के लिए लोगों को मास्क लगाना अनिवार्य है। वहीं बाजार में मास्क की किल्लत है। इसके चलते घर-घर मास्क बनाओ कार्यक्रम के तहत जिलाधिकारी की पत्नी की अध्यक्षता में शुक्रवार को आकांक्षा समिति का शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन

फतेहगढ़ के नरेंद्र सरीन मांटेसरी स्कूल में फूड बैंक के साथ आकांक्षा समिति स्थापित की गई। इससे मास्क बनाने वाले 49 स्वयं सहायता समूहों की 163 महिलाओं को जोड़ा गया। समिति की अध्यक्ष जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह की पत्नी मंजू सिंह ने ‘घर- घर मास्क बनाओ’ कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिलेेे के प्रत्येक घर तक मास्क पहुंचाने का लक्ष्य है। कोविड-19 से बचाव को मास्क और सोशल डिस्टेसिंग जरूरी है। उपाध्यक्ष सीडीओ डा.राजेंद्र पैंसिया की पत्नी डॉ.उषा सैनी पैंसिया ने बताया कि फूड बैंक से जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री पहुंचाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीडीओ दुर्गादत्त शुक्ला की पत्नी आशा शुक्ला ने बताया कि महिलाएं पांच हजार मास्क बना चुकी हैं। इससे उन्हें रोजगार मिला है, वहीं लोगों को मास्क भी उपलब्ध हो रहे हैं। समिति की सदस्य समाजसेवी डॉ.रजनी सरीन ने कहा कि कोरोना महामारी से बचाव को लोग अपनी संस्कृति की तरफ लौट रहे हैं।

बीडीओ भावना यादव, एडीपीआरओ किरन वर्मा, एसडीएम सदर अनिल कुमार की पत्नी प्रतिभा, एसडीएम अमित आसेरी की पत्नी प्रियंका, डीपीआरओ की पत्नी डिंपल त्यागी आदि मौजूद रहीं। संचालन कर रही दीपिका त्रिपाठी को भी समिति का सदस्य बनाया गया। इसके बाद विकास भवन सभागार में पहुंचीं अधिकारियों की पत्नी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दस-दस हजार रुपये जमा कराए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed