फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Mahayagna urn before traveling out

महायज्ञ से पहले निकली कलश यात्रा

Sat, 17 Jan 2015 11:38 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Sat, 17 Jan 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
Mahayagna urn before traveling out
श्री सूर्य नारायण धर्मार्थ ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित श्री
विज्ञापन
लक्ष्मीनारायण महायज्ञ के पहले दिन कलश यात्रा धूमधाम से निकाली गई। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अरणि मंथन से अग्निदेव का प्राकट्य कर श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। इस दौरान यज्ञ स्थल भक्तों के जयघोषों से गूंज उठा।

श्री सूर्यनारायण शिव मंदिर नरायनपुर बेवर रोड से शनिवार को कलश यात्रा का शुभारंभ धूमधाम से किया गया। मुख्य यजमान मनोज शुक्ल एवं उनकी पत्नी नीरज शुक्ला के अलावा गुंजन, कमला अग्रवाल, पूनम, रीता, ममता अग्निहोत्री, माध्वी शुक्ला, कीर्ति तिवारी, रीता, आशा, गुड्डी और उषा आदि महिलाएं सिर पर कलश लेकर हर-हर महादेव व

लक्ष्मीनारायण भगवान के जयकारे लगाते चल रहे थे। कलश यात्रा में सबसे आगे सूर्य शुक्ल, लेखनी अग्निहोत्री, उत्कर्ष, उत्कल और आकृति आदि बच्चे विभिन्न रंगों के ध्वज धारण कर चल रहे थे। कलश यात्रा मुख्यमार्गों से होते हुई वापस श्री सूर्य नारायण शिव मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। यज्ञ स्थल पर कलशों को यज्ञ मंडल में मंत्रोच्चाराें के बीच स्थापित किया

गया। इस दौरान यज्ञाचार्य योगेश भारद्वाज ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ देवताओं का आह्वान किया। उन्होंने पंचांग पूजन, वेदी पूजन, कलश पूजन और ध्वज पताका का पूजन मंत्रोच्चार के साथ किया। इस दौरान आचार्यों ने मंत्रोच्चार एवं अरणि मंथन से अग्निदेव का प्राकट्य किया। इसके साथ ही यज्ञ स्थल पर यज्ञ भगवान के जयकारे गूंजने लगे। इस दौरान मुख्य यजमान ने सपत्नीक यज्ञ में आहुतियां डालीं।

आरती की गई। मुख्य यजमान ने गुरुदेव जगन्नाथ, रामविलास, राजकिशोर कौशिक, वीरेंद्र तिवारी, आकाश शुक्ल, अनुज दुबे, जगदीश वाजपेयी आदि को दान-दक्षिणा दी। इस अवसर पर प्रभुनंदन मिश्र, आदेश अवस्थी, अरविंद दीक्षित, प्रहलाद नारायण टंडन, राजू तिवारी, राकेश गुप्ता, विजय शुक्ला, शैलेंद्र वर्मा, प्रमोद गुप्ता, मोहन सिंह, उमेश पांडेय, मुन्नी देवी शुक्ला, विवेक मिश्रा, अखिलेश दुबे, सोनू शुक्ला, कीर्ति तिवारी, योगेशचंद्र तिवारी और सर्वेश पांडेय आदि मौजूद रहे।

कानपुर, लखनऊ से आए भक्त
महायज्ञ में कानपुर और लखनऊ से भी भक्त आए थे। इस दौरान जगन्नाथ गुरु ने श्री सूर्य नारायण धर्मार्थ ट्रस्ट के तत्वावधान में निर्मित श्री सूर्य नारायण शिव मंदिर को भक्तों के दर्शनार्थ समर्पित किया।

जगन्नाथ गुरु ने मंदिर द्वार पर लगे शिलापट का लोकार्पण किया। जगन्नाथ गुरु ने कहा कि मंदिर में भगवान सूर्य नारायण, गणेश, लक्ष्मी नारायण और शिव परिवार की प्रतिमाएं स्थापित हैं। भक्त मंदिर आकर इन प्रतिमाओं का पूजन-अर्चन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed