{"_id":"67460f2598b93d5b560e2b7d","slug":"mafia-anupams-close-associate-vinays-property-worth-rs-250-crores-confiscated-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-104590-2024-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: माफिया अनुपम के करीबी विनय की 2.50 करोड़ की संपत्ति कुर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: माफिया अनुपम के करीबी विनय की 2.50 करोड़ की संपत्ति कुर्क
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। माफिया अनुपम दुबे के करीबी विनय दुबे की 2.50 करोड़ की संपत्ति कुर्क कर ली गई। मंगलवार को तहसीलदार ने कन्हऊ याकूबपुर में नोटिस चस्पा करके 69.49 लाख रुपये कीमत के मकान में सील लगा दी।
शीघ्र ही शहर के कई मोहल्लों की अन्य संपत्तियों पर पर भी सील लगाकर तहसीलदार अपने प्रबंधन में ले लेंगी।
तहसीलदार सदर श्रद्धा पांडेय, मऊदरवाजा थानाध्यक्ष बलराज भाटी व भारी पुलिस बल के साथ थाना क्षेत्र के गांव कन्हऊ याकूबपुर पहुंचे। वहां माफिया अनुपम दुबे के करीबी शहर कोतवाली के मोहल्ला नवाब न्यामत खां निवासी विनय दुबे उर्फ सोनू व उनकी पत्नी रेनू के नाम करीब 44.80 लाख रुपये कीमत का आवासीय प्लाट तथा उससे सटी 24.69 लाख रुपये की भूमि को कुर्क करने की कार्रवाई की।
दोनों संपत्तियों की कीमत 69.49 लाख रुपये है। तहसीलदार ने संपत्ति पर मुकदमा और कुर्की संबंधी सूचना लिखवा दी। इसके बाद उसे सील कर दिया।
तहसीलदार ने बताया कि पुलिस और राजस्व विभाग ने यह संपत्ति कुर्क की है। अब यह संपत्ति तहसीलदार सदर के प्रबंधन में रहेगी। संपत्ति से छेड़छाड़ करने वाले पर कठोर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
यह संपत्ति सरकार बनाम विनय दुबे उर्फ सोनू जो एक गैंगस्टर है। वह माफिया अनुपम दुबे और अनुराग दुबे के साथ शामिल होकर लोगों को धमकाकर अवैध असलहों से लैस होकर दूसरों की प्रॉपर्टी पर कब्जा करने का काम करता है।
उस पर कई संगीन धाराओं में मुकदमे भी दर्ज हैं। वहीं माफिया अनुपम दुबे हत्या के मामले में मथुरा की जेल में उम्रकैद की सजा काट रहा है। कुर्की कार्रवाई के दौरान कोतवाली प्रभारी राजीव पांडेय भी मौजूद रहे।