{"_id":"6632a784ea51efbd0d0c9e57","slug":"mafia-anupams-appearance-through-video-conferencing-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1019-110944-2024-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: माफिया अनुपम की वीडियो कांफ्रेंसिंग से हुई पेशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: माफिया अनुपम की वीडियो कांफ्रेंसिंग से हुई पेशी
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। आढ़ती को धमकी देने के मुकदमे में माफिया अनुपम दुबे की वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये पेशी कराई गई। बचाव पक्ष के वकील ने पुलिस कर्मियों से जिरह की। सुनवाई के लिए कोर्ट ने दो मई की तिथि तय की है।
जनपद कन्नौज कोतवाली छिबरामऊ नई बस्ती निवासी आढ़ती राजेश चौहान ने फतेहगढ़ कोतवाली में मोहल्ला कसरट्टा निवासी माफिया बसपा नेता डाॅ. अनुपम दुबे (वर्तमान में जनपद मथुरा जेल में उम्रकैद की सजा काट रहा है) के खिलाफ धमकी देने का मुकदमा वर्ष 2021 में दर्ज कराया था।
इसमें आरोप लगाया कि वह पेशी पर कचहरी आया था। उसी दौरान माफिया अनुपम दुबे ने जान से मारने की धमकी दी थी। विवेचक ने मुकदमे में माफिया के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की थी। मुकदमे की सुनवाई मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की कोर्ट में चल रही है।
विज्ञापन
बुधवार को माफिया अनुपम की वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये पेशी कराई गई। बचाव पक्ष के वकील जितेंद्र चाैहान ने मुकदमे में गवाह पुलिस कर्मियों से जिरह की। जिरह पूरी नहीं होने पर कोर्ट ने सुनवाई के लिए दो मई की तिथि नियत की है।