फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Made video before death and then hanged himself

Farrukhabad News: मौत से पहले बनाया वीडियो फिर फंदा लगा लिया

Tue, 08 Oct 2024 01:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2024 01:28 AM IST
विज्ञापन
Made video before death and then hanged himself
नवाबगंज (फर्रुखाबाद)। युवक ने कमरे में साड़ी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से पहले युवक ने फंदा लगाकर का वीडियो बनाया। भाई ने ससुरालीजनों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव नयागनीपुर निवासी अंकुल सक्सेना (22) नवाबगंज चौराहे पर गोल-गप्पे की ठेली लगाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। वह पांच अक्तूबर को पत्नी माया देवी को बाइक से मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के गांव करनपुर गुतासी ससुराल लेकर आया था। देर रात को अंकुल घर वापस आ गया।
विज्ञापन

भाई अंजू ने अंकुल से बहू माया के बारे में पूछा। इस पर अंकुल ने बताया कि ससुरालीजनों ने उसके साथ मारपीट की और पत्नी बुलाने पर भी नहीं आई। अंजू ने समझाकर उसको छह अक्तूकर को ठेली लेकर बाजार भेज दिया। शाम को वापस आने पर खाकर कमरे में लेट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात को अंकुल ने कमरे में टीवी चलाई और इसके बाद फंदा लगाते हुए वीडियो बनाया। फंदा लगाने के बाद बेड पर बैठा अंकुल नीचे गिर गया और उसके बाद उठ नहीं पाया। सोमवार की सुबह भाई अंजू ने चाय पीने के लिए अंकुल को आवाज लगाई। जवाब नहीं मिलने पर कमरे में जाकर देखा को अंकुल को फंदे पर लटका हुआ पाया।
अंजू के शोर मचाने पर भाई अंकित व पिता रामआसरे आ गए। सूचना पर पुलिस व फारेंसिक टीम ने जांच कर नमूने एकत्र किए। पुलिस ने अंकुल का मोबाइल कब्जे में लेकर वीडियो देखा। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अंकुल की मौत फांसी लगने से दम घुटने के कारण होना बताई गई।

एसओ बलराज भाटी ने बताया कि युवक फंदा लगाते हुए वीडियो बनाकर आत्महत्या कर ली। उसने किसी पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप नहीं लगाया। घर में झगड़ा होने की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed