{"_id":"5fd79c2b8ebc3e41053824ba","slug":"madanpur-outpost-in-charge-of-harassment-farrukhabad-news-knp59989058","type":"story","status":"publish","title_hn":"मदनपुर चौकी इंचार्ज पर लगाया उत्पीड़न करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मदनपुर चौकी इंचार्ज पर लगाया उत्पीड़न करने का आरोप
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। गांव के दबंग से मिलकर चौकी इंचार्ज उसके मकान पर कब्जा करवाना चाहते है। एक माह पहले भी चौकी इंचार्ज ने दबंगों के साथ मिलकर घर में तोड़फोड़ व लूटपाट की थी।
इसकी शिकायत आईजीआरएस पर मुख्यमंत्री से करने पर चौकी इंचार्ज ने मकान न खाली करने पर मादक पदार्थ के मुकदमे में बंद करने की धमकी दी है। ऐसे आरोप लगाकर पीड़ित ने सोमवार को एसपी से गुहार लगाई है।
मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव खिमसेपुर निवासी प्रताप सिंह व उसके भाई अनिल एसपी से मिले। इन लोगों ने बताया कि गांव में उनका एक मकान है। जिस पर गांव के कुछ दबंग लोग मदनपुर चौकी इंचार्ज अभय प्रताप सिंह के साथ मिल कर कब्जा करना चाहते हैं।
विज्ञापन
अनिल ने बताया कि उसने एसडीएम सदर के यहां मुकदमा दायर कर दिया। एसडीएम ने इस संबंध में चौकी इंचार्ज से रिपोर्ट मांगी थी। इससे नाराज दबंगों ने चौकी इंचार्ज के साथ मिलकर 8 नवंबर को घर पर धावा बोल कर मारपीट करते हुए सामान तोड़ डाला।
इसके साथ ही जेवर व नकदी लूट ले गए। इस मामले में शिकायत करने पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। तो उसने आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायती प्रार्थना पत्र दिया। इसकी जानकारी होने पर चौकी इंचार्ज ने मकान खाली न करने पर उसे मादक पदार्थ के मुकदमे में फंसाने की धमकी दी है।
एसपी अशोक कुमार मीणा ने बताया कि मामले की जांच सीओ मोहम्मदाबाद को दी गई है। चौकी इंचार्ज अभय प्रताप सिंह ने बताया कि लगाए गए आरोप लगत है।