{"_id":"62a7792fae2cf5033703e7f1","slug":"maarpeet-farrukhabad-news-sipahi-farrukhabad-news-knp702191498","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही से मारपीट कर युवक ने गाल में काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिपाही से मारपीट कर युवक ने गाल में काटा
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। नारियल के पैसे मांगने पर युवक दुकानदार से झगड़ने लगा। सिपाही ने समझाने का प्रयास किया तो युवक ने उसके साथ मारपीट कर दी और गाल में काट लिया। दुकानदार की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
बरेली के थाना दुरनिया के गांव पोखनी निवासी चितरंजन फतेहगढ़ में आंबेडकर मूर्ति के पास नारियल का पानी बेचता है। सोमवार को कोतवाली फतेहगढ़ का सिपाही मनीष नारियल का पानी पीने दुकान पर गया, तभी वहां फतेहगढ़ के मोहल्ला सैनिक कालोनी निवासी राजेश राठौर पहुंचा और उसने भी नारियल मांगा।
दुकानदार ने युवक से जब रुपये मांगे तो वह अभद्र भाषा बोलने लगा। सिपाही मनीष ने राजेश को समझाने का प्रयास किया तो वह सिपाही से भिड़ गया। उसने सिपाही से मारपीट कर उसके गाल में काट लिया। सिपाही की सूचना पर पहुंची पुलिस ने राजेश को पकड़ लिया।
विज्ञापन
कोतवाल जय प्रकाश पाल ने घटना की जानकारी अधिकारियों को दी। पुलिस ने चितरंजन की तहरीर पर राजेश के खिलाफ रंगदारी मांगने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया। इसमें आरोप लगाया कि राजेश आए दिन नारियल का पानी पीता है और रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी देता था। सोमवार को राजेश ने रंगदारी में रुपये मांगे। इनकार करने पर मारपीट करने लगा।