{"_id":"5f2c447e8ebc3e3ca40a0946","slug":"maarpeet-farrukhabad-news-knp5754229188","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुफ्त में पानी के बताशे न खिलाने पर मारपीट, काउंटर तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुफ्त में पानी के बताशे न खिलाने पर मारपीट, काउंटर तोड़ा
विज्ञापन
नेकपुर चौरासी में पानी बतासे की ठेली का तोड़ा गया शीशा। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। नेकपुर चौरासी में बुधवार को मुफ्त में पानी के बताशे नहीं खिलाने पर युवकों ने ठेली पर लगे काउंटर को तोड़ दिया। इस पर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। एक युुवक के हाथ में गंभीर चोट आई। उसने ठेली वाले पर चाकू से वार करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तीनों को पकड़ लिया है।
फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के नेकपुर चौरासी निवासी रामू प्रजापति पानी के बताशे की ठेली लगाता है। बुधवार को वह मोहल्ले के बाहर ठेली लगाए था। तभी हनुमान मंदिर भोलेपुर के पास के अजय व मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के मोहल्ला बजरिया निवासी आलोक आए। दोनों ने बताशे खिलाने के लिए कहा। रामू ने रुपये मांगे तो दोनों मुफ्त में बताशे खिलाने का दबाव बनाने लगे।
रामू के इनकार करने पर इन लोगों ने उसका कांच का काउंटर जिसमें बताशे रखे थे तोड़ दिया। इस पर दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस तीनों को पकड़कर कोतवाली ले आई। अजय ने आरोप लगाया कि रामू ने उसके हाथ में चाकू मार दिया है। वहीं रामू ने आरोप लगाया कि काउंटर तोड़ने से उसके हाथ में कांच लग गई है। कोतवाल जय प्रकाश पाल ने बताया कि सभी घायलों का मेडिकल कराया गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।