फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Luxury buses plying on Delhi route in ordinary registration

दिल्ली रूट पर साधारण पंजीकरण में चल रहीं डग्गामार लग्जरी बसें

Sat, 26 Oct 2019 06:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2019 06:21 PM IST
विज्ञापन
Luxury buses plying on Delhi route in ordinary registration
ालदरवाजे पर सवारियां भरती डग्गामार बस। - फोटो : FARRUKHABAD
एआरटीओ कार्यालय में साधारण बस के पंजीकरण पर लग्जरी बसें दिल्ली रूट पर धड़ल्ले से चल रही हैं। बस माफियाओं ने पूरे सरकारी अमले को अपनी पकड़ में कर रखा है। रोडवेज को हर महीने लाखों रुपये का चूना लग रहा है। एआरएम ने डीएम, एसपी व एआरटीओ को पत्र भेजकर दिवाली के दिन संयुक्त चेकिंग कराने के लिए कहा है।
विज्ञापन

जिले से दिल्ली रूट पर 50 से अधिक डग्गामार लग्जरी बसें चल रही हैं। इसमें अधिकांश का पंजीकरण साधारण बसों के रूप में है। एक वर्ष पहले इन बसों के खिलाफ तत्कालीन एसपी अतुल शर्मा ने अभियान चलाकर कार्रवाई की थी। चालीस से अधिक बसों को सीज कर दिया गया था।
विज्ञापन

बस माफियाओं को हिदायत दी गई कि वे रोडवेज बस स्टेशन से एक किलोमीटर दूर से अपनी बसों का संचालन करेंगे। स्लीपर में पंजीकरण न होने पर कई बस संचालकों पर लाखों रुपये जुर्माना भी लगाया गया। कुछ दिन सब कुछ सही चला और इसके बाद संचालक फिर से पुराने ढर्रे पर आ गए। रोडवेज बस स्टेशन के बाहर ही बसों में सवारियां भरी जा रही हैं। इससे रोडवेज को लाखों रुपये का नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोडवेज के एआरएम अंकुर विकास ने डीएम मोनिका रानी, एसपी डॉ. अनिल मिश्रा व एआरटीओ शांतिभूषण पांडेय को पत्र भेजा है। इसमें कहा है कि इन डग्गामार बसों के खिलाफ दिवाली पर संयुक्त चेकिंग अभियान चलाकर कार्रवाई की जाए। पुलिस अधीक्षक डा. अनिल मिश्रा ने बताया कि पत्र आया है। जिलाधिकारी से वार्ता कर चेकिंग को टीम बनाई जाएगी।

जीएसटी बचाने को दिल्ली से आता सामान
व्यापारी जीएसटी बचाने को इन्हीं बसों से दिल्ली से सामान खरीद कर लाते हैँ। इन बसों में चेकिंग भी नहीं होती है। इससे व्यापारियों का माल सुरक्षित पहुंच जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed