फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Lover arrested in Raveena's murder, sent to jail

रवीना की हत्या में आरोपी प्रेमी गिरफ्तार, जेल भेजा

Mon, 22 Nov 2021 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Nov 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Lover arrested in Raveena's murder, sent to jail
फॉलोअप.....(एटा के लिए)
विज्ञापन

फोटो- 4
मिलने से इनकार पर प्रेमी ने मारी थी गोली
पांच साल से चल रहा था रवीना और अवनेश का प्रेम प्रसंग
क्रासर
पुलिया के नीचे छिपाया गया तमंचा भी बरामद
मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल
संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखाबाद। रवीना की हत्या में आरोपी प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने आरोपी प्रेमी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त तमंचा व कारतूस खोखा बरामद कर लिया। आरोपी का रवीना से पिछले पांच वर्ष से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। वह रवीना पर मिलने का दबाव बना रहा था। रवीना इसका विरोध कर रही थी। विवाद में प्रेमी ने रवीना की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
जहानगंज थाना क्षेत्र के गांव रुनी चुरसई के मजरा तकिया में 14 नवंबर की रात को सात माह की गर्भवती रवीना की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उसका शव एक ग्रामीण के अहाते में पड़ा मिला था। वर्ष 2018 में उसकी शादी एटा जिले के नयागांव क्षेत्र के सराय अगहत निवासी नफीस के साथ हुई थी। डेढ़ महीने पहले ही रवीना पति के साथ आकर मायके में रहने लगी थी। पति कोल्ड स्टोरेज में पल्लेदारी करने लगा था। भाई ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन

एसपी अशोक कुमार मीणा ने सोमवार को पुलिस लाइन में पत्रकार वार्ता में बताया कि खुलासे के लिए एसओ देवेश गौतम व सर्विलांस प्रभारी जेपी शर्मा को लगाया था। सर्विलांस टीम ने घटनास्थल पर रेंज में आए मोबाइल नंबरों की जांच की। इसमें एक नंबर अवनेश प्रताप सिंह उर्फ कल्याण कठेरिया का था। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की तो हत्याकांड का खुलासा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि अवनेश और रवीना का करीब पांच वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था। कभी-कभी वह रात में 11 से 12 बजे बीच मिलते थे। 14 नवंबर की रात 11 बजे अवनेश के बुलाने पर रवीना गई थी। वहां पहुंचकर रवीना ने कहा कि अब मिलने नहीं आ पाएगी। पति को पता चला तो उसे छोड़ देंगे। कल्याण ने मिलने का दबाव डाला और इनकार करने पर तमंचे से गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। अवनेश की निशानदेही पर पुलिस ने पुलिया के नीचे से तमंचा और कारतूस का खोखा बरामद कर लिया। मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

--
अहाते से निकलते एक युवक ने देखा था
रवीना की हत्या करने के बाद अवनेश दीवार के सहारे छिपते हुए अहाते से बाहर निकला था। उसको तमंचे के साथ गांव के एक युवक ने देख लिया था। तमंचा छिपाने के बाद आरोपी शाहजहांपुर भाग गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed