फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Lost hope of medal in the hope of becoming a goalkeeper

गोलदरोगा बनने की उम्मीद में छोड़ी पदक की आस

Thu, 25 Nov 2021 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Lost hope of medal in the hope of becoming a goalkeeper
कायमगंज (फर्रुखाबाद)। पुलिस की प्रदेश स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता और एसआई भर्ती परीक्षा की तारीख एक समय पड़ने से जोनल प्रतियोगिता में तीन स्वर्ण जीतने वाला सिपाही प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में नहीं खेल पाया। सिपाही को प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में पदक जीतने की पूरी उम्मीद थी। प्रतियोगिता में न खेल पाने का मलाल तो है।
विज्ञापन

ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम में हुई कानपुर जोन पुलिस की खेलकूद प्रतियोगिता में कायमगंज सीओ दफ्तर में तैनात सिपाही दीनदयाल ने भी प्रतिभाग किया था। उन्होंने भारोत्तोलन, कबड्डी, पावर लिफ्टिंग में स्वर्ण पदक जीते थे। इसके बाद उन्हें प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होना था, वहां पदक की उम्मीद भी थी। किंतु प्रतियोगिता की अवधि के बीच दीनदयाल की एसआई की परीक्षा पड़ गई। इससे वह प्रतियोगिता में नहीं जा सके। प्रतियोगिता 19 से 25 नवंबर तक थी और परीक्षा 22 नंवबर को आगरा में थी। एसआई की परीक्षा देने के लिए वह आगरा चले गए थे।
विज्ञापन

बुलंदशहर जिले के भादवा गांव निवासी दीनदयाल ने बताया कि स्कूल के समय से ही खेलों में रुचि थी। नौकरी में आने के बाद पांच वर्ष से प्रतियोगिताओं में खेल रहे हैं। 2019 में गाजियाबाद में हुई पुलिस की प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता की भारोत्तोलन स्पर्धा में पांचवां स्थान हासिल किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

साहसी बालिका टीम ने किया सम्मानित
तीन स्वर्ण जीतने वाले सिपाही का बुधवार को सीओ कार्यालय में साहसी बालिका टीम ने सम्मानित किया। टीम की लीडर सिल्की मिश्रा और खुशबू मिश्रा ने सिपाही को माला पहनाकर स्मृति चिह्न दिया। सीओ सोहराब आलम ने सिपाही का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed