{"_id":"574b34cb4f1c1bd24c108b95","slug":"losses-from-vehicles-are-dggamar-roadways","type":"story","status":"publish","title_hn":"डग्गामार वाहनों से रोडवेज को हो रहा घाटा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डग्गामार वाहनों से रोडवेज को हो रहा घाटा
अमर उजाला ब्यूरो फर्रुखाबाद
Updated Sun, 29 May 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
पत्रकारों से वार्ता करते परिवहन राज्य मंत्री मानपाल सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने आए परिवहन राज्यमंत्री मानपाल सिंह ने कहा कि रोडवेज बस अड्डे से सवारियां बैठाने वाले डग्गामार वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करने की जिम्मेदारी जिला प्रशासन की है। मगर वह इसकी अनदेखी कर रहा है। इससे रोडवेज को घाटा लग रहा है।
रविवार को पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में पत्रकार वार्ता के दौरान परिवहन राज्य मंत्री ने रोडवेज बस अड्डे के बाहर खड़े होने वाले डग्गामार वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश एसडीएम और सीओ सिटी को दिए। एआरटीओ कार्यालय में अधिकारी और कर्मचारियों के न होने संबंधी सवाल पर राज्यमंत्री ने कहा कि इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। अगर एआरटीओ प्रशासन संजीव गुप्ता का तबादला हुआ है और उन्होंने कार्यभार ग्रहण नहीं किया है तो इस संबंध में आरटीओ से जानकारी की जाएगी।
अगर संजीव गुप्ता कार्यभार ग्रहण नहीं कर रहे हैं तो उनके स्थान पर दूसरे की तैनाती कराई जाएगी। कर्मचारियों की भी कमी दूर कराई जाएगी। कहा कि जो अधिकारी कार्यालय में बैठकर जनता के काम नहीं करते उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। रोडवेज बसों की कमी पर राज्यमंत्री ने बताया कि जिले में कुल 85 बसें हैं। इनमें से आठ निष्प्रयोज्य हो गई हैं। इस संबंध में प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है, जिसे दिखवाया जाएगा। जिले को नई बसें दिलाने का प्रयास होगा।
विज्ञापन
निर्माणाधीन बस अड्डे के निर्माण में मानक की अनदेखी होने के सवाल पर उन्होंने बताया कि समाज कल्याण निर्माण निगम इसका निर्माण करा रहा है। अगर निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग हो रहा है तो जांच कराकर भुगतान रोकने या कटौती कर भुगतान किए जाने की कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर एसडीएम सदर सुरेंद्र कुमार सिंह, सीओ सिटी लेखराज समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।