फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Loss of two lakhs due to the fire in the hut, two cattle died

झोपड़ी में लगी आग से दो लाख का नुकसान, दो मवेशी मरे

Tue, 23 Nov 2021 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Loss of two lakhs due to the fire in the hut, two cattle died
कंपिल (फर्रुखाबाद)। सवितापुर गांव में सोमवार रात कुप्पी गिरने से झोपड़ी में आग लगने से मां-बेटा झुलस गए और खूंटे में बंधे दो मवेशी मर गए। एक भैंस झुलस भी गई। ग्रामीणों ने आग पर काबू किया। आग से नकदी, अनाज समेत करीब दो लाख का सामान जल गया है।
विज्ञापन

गांव सवितापुर निवासी नेकराम लोधी की मूकबधिर पत्नी अर्चना सोमवार रात पुत्र वासुदेव और बेटी लक्ष्मी के साथ घेर में बनी झोपड़ी में लेटी थीं। नेकराम आलू आलू की फसल की रखवाली करने खेत पर गए थे। झोपड़ी में कुप्पी (दीपक) जल रही थी। कुप्पी गिरने से करीब नौ बजे झोपड़ी में आग लग गई। आग देखकर अर्चना बच्चों को लेकर बाहर भागी। हवा चलने से आग दूसरी झोपड़ी तक पहुंच गई। मां और बच्चे मिट्टी फेंककर आग बुझाने का प्रयास करने के साथ झोपड़ी से सामान निकालने का प्रयास करने लगे। इसमें अर्चना और वासुदेव झुलस गए। खूंटे में बंधे दो मवेशी आग की चपेट में आकर मर गए और एक भैंस झुलस गई।
विज्ञापन

मां और बच्चों का शोर सुनकर ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। मां, बेटे का कंपिल में निजी डाक्टर से उपचार कराया गया। नेकराम ने बताया कि आग से 22 हजार रुपये, चार क्विंटल गेहूं, सरसों, दो क्विंटल धान, ट्रैक्टर की बैटरी, कृषि यंत्र, चारपाई, बिस्तर, कपड़े सहित दो लाख का सामान जला गया है। ग्राम प्रधान शहाना बेगम ने पीड़ित परिवार को सांत्वना दी। लेखपाल साहब सिंह ने नुकसान का आंकलन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed