{"_id":"65ff2896a573f83d160076e6","slug":"looted-cash-and-jewelery-by-taking-old-lady-hostage-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1019-109642-2024-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: वृद्धा को बंधक बनाकर नकदी व जेवर लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: वृद्धा को बंधक बनाकर नकदी व जेवर लूटे
विज्ञापन
नवाबगंज (फर्रुखाबाद)। बदमाशों ने वृद्धा को बंधक बनाकर डेढ़ लाख के जेवर व नकदी लूट ली। वृद्धा को चारपाई में बांधकर बदमाश चले गए। किसी तरह बंधन मुक्त होने पर वृद्धा ने शोर मचाया। मोहल्ले के लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
थाना क्षेत्र के मोहल्ला बरतल निवासी वृद्धा राधा देवी शुक्रवार रात नीचे बरामदे में लेटी थी। राधा ने बताया कि छोटा पुत्र संजय बहू सुनीता अंदर के कमरे में सो रही थी। बड़ा पुत्र रजनेश पत्नी के साथ छत पर सो रह था। लगभग 12.30 बजे बदमाश छत के रास्ते से जीने का दरवाजा खोलकर नीचे आए। राधा देवी के ऊपर तमंचा तान दिया। दूसरे, बदमाश ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। बदमाशों के साथ आई महिला ईंट उठाकर मारने की धमकी देती रही। तभी बदमाशों ने बक्से का ताला तोड़कर जेवर व 15 हजार रुपये लूट लिए। उसे चारपाई में बांध दिया। मेन गेट खोलकर चले गए। किसी तरह अपने हाथ खोले और पुत्रों को आवाज लगाई। शोर सुनकर पुत्र व मोहल्ले के लोग एकत्र हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस को घटना की जानकारी दी। कस्बा चौकी इंचार्ज मोहम्मद अकरम ने बताया कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।