{"_id":"b67ad6b41ca0933f48e864c2c4fcffe6","slug":"loot-hindi-news-162","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला को पीटकर कुंडल और नगदी लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला को पीटकर कुंडल और नगदी लूटी
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
Updated Tue, 16 Feb 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। छप्पर के नीचे सो रही दलित महिला को पीटकर बदमाशों ने कुंडल और बक्से में रखी नगदी लूट ली। महिला का बेटा डर के कारण चारपाई के नीचे छिप गया। गंभीर महिला को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांचपड़ताल की, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई।
विज्ञापन
कोतवाली फतेहगढ़ के गांव याकूतगंज बरगद चौराहा निवासी महादेवी जाटव पत्नी रामविलास रविवार की रात छप्पर के नीचे चारपाई पर सो रही थी। कुछ दूरी पर उसका बेटा राहुल (11) और पौत्र आयुष (4) दूसरी चारपाई पर सो रहे थे। रात करीब 12 बजे सशस्त्र बदमाश घर में घुस आए और महिला के कुंडल नोच लिए। विरोध करने पर सिर पर डंडा मारकर घायल कर दिया। महिला की चीख सुनकर चारपाई पर लेटा राहुल डर के कारण चारपाई के नीचे छिप गया। बदमाशों ने दो कमरों को खोल कर वहां रखी नगदी निकाल ली।
विज्ञापन
बदमाशों के जाने के बाद राहुल ने शोर मचाया। महिला को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला ने बताया कि बदमाशों ने उसके कुंडल, मोबाइल पांच हजार रुपये लूट लिए। महिला ने बताया कि उसके पति और बच्चे पानीपत में नौकरी करते हैं। घटना की सूचना मिलने पर महिला की बेटी सीमा पत्नी मुकेश निवासी नईबस्ती थाना कमालगंज अस्पताल आई। महिला की बहू सोनी पत्नी रिंकू निवासी महरुपुर थाना कमालगंज शुक्रवार को अपने मायके चली गई थी। मामले की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की। महिला ने बताया कि मामले की तहरीर भेजी गई है।
विज्ञापन