फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Lookout circular country of Pakistan Shadab

पाकिस्तानी शादाब का देशभर में लुकआउट सर्कुलर जारी

Fri, 12 Aug 2016 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद Updated Fri, 12 Aug 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
Lookout circular country of Pakistan Shadab
शादाब अख्तर का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
पाकिस्तानी शादाब अख्तर के लापता होने पर प्रशासन ने लुकआउट सर्कुलर जारी कर दिया है। वह चार माह से लापता है और पाकिस्तान भी नहीं पहुंचा है। ऐसे में उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन



फर्रुखाबाद के कायमगंज पितौरा निवासी जावेद अख्तर आजादी के वक्त पाकिस्तान गए। वहां रागिया से शादी की । बेटा शादाब अख्तर व सोबिया के पैदा होने के बाद वापस कायमगंज लौट आए।  कुछ समय बाद जावेद अख्तर की तबीयत खराब हुई तो उनकी पत्नी रागिया बेगम और पुत्री सोबिया, पुत्र शादाब अख्तर यहां आए। जावेद अख्तर की 17 अक्तूबर 2015 में मौत होने के बाद पत्नी व पुत्री वापस लौट गए, जबकि बेटा यहीं रुक गय
विज्ञापन


शादाब अख्तर की निगाह पिता की संपत्ति पर लगी थी। इसी बीच उसने खुफिया विभाग में लॉंग टाइम वीजा बनवाने और वीजा की अवधि बढ़ाने का खुफिया विभाग के अधिकारियों पर काफी राजनीतिक दबाव बनवाया। लेकिन खुफिया विभाग के अधिकारियों ने उसके वीजा का समय बढ़ाने के लिए संस्तुति नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन


नतीजतन शादाब अख्तर का वीजा खत्म हो गया। वीजा खत्म होने पर जब खुफिया विभाग के अधिकारियों ने उस पर दबाव बनाया तो वह लापता हो गया। सूत्रों की मानें तो शादाब अख्तर के संबंध में भारतीय दूतावास के माध्यम से पाकिस्तान से जानकारी की गई है कि वह पाकिस्तान पहुंचा है अथवा नहीं। खुफिया विभाग के अधिकारियों के अनुसार शादाब पाकिस्तान नहीं पहुंचा है।

वह देश में ही कहीं छिपा हुआ है। पाकिस्तानी शादाब के एकाएक गायब होने से खुफिया एवं पुलिस विभाग सक्रिय हो गया है। खुफिया विभाग के अधिकारियों के अनुसार अब पाकिस्तानी शादाब अख्तर के विरुद्घ लुकआउट सर्कुलर देश भर में जारी किया गया है और पूरे देश के खुफिया विभाग को सक्रिय किया गया है।


खुफिया विभाग के प्रभारी निरीक्षक सीपी सिंह का कहना है कि भारत का हर नागरिक उस पर नजर रखे और सूचना मिलने पर तत्काल प्रभाव से स्थानीय अभिसूचना ईकाई को अवगत कराए। पुलिस कप्तान राजेशकृष्ण से जब इस संबंध में जानकारी की गई तो उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में रह रहे भारतीय एंबेसडर से इस संबंध में संपर्क किया गया है और उसकी तलाश के लिए पुलिस एवं खुफिया विभाग को सक्रिय कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed