फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Lokpal investigated the drain made of MNREGA

फर्रुखाबादः मनरेगा से बने नाले की लोकपाल ने की जांच

Thu, 21 Jul 2022 12:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jul 2022 12:10 AM IST
विज्ञापन
Lokpal investigated the drain made of MNREGA
फर्रुखाबाद। राजेपुर ब्लाक क्षेत्र के बलीपट्टी रानीगांव में मनरेगा से बने नाले की बुधवार को लोकपाल ने जांच की। इस दौरान नाला कई जगह क्षतिग्रस्त मिला। बलीपट्टी रानी गांव निवासी अनिल अग्निहोत्री ने मुख्यमंत्री से शिकायत की कि मनरेगा से नाले का निर्माण उनके खेत पर करा दिया गया।
विज्ञापन

इस नाले से दो गांवों का पानी अनिल के खेत पहुंच रहा है। इससे नाले का पानी खेत में भरने से फसल प्रभावित हो रही हैं। इस पर शासन से नामित कानपुर मंडल के लोकपाल मनरेगा रामनिवास पांडेय टीम के साथ जांच करने गांव पहुंचे। मौके पर शिकायतकर्ता नहीं मिला।
विज्ञापन

उनके स्थान पर श्याम बिहारी अवस्थी ने जांच कराई। इस दौरान करीब 500 मीटर नाला कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त मिला। इस पर ग्रामीणों ने मानक विहीन निर्माण कराने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि ओमप्रकाश अग्निहोत्री, रामानंद अग्निहोत्री व रामप्रकाश ने उनके खेत से जबरन चकरोड निकाले जाने की शिकायत दर्ज कराई। लोकपाल जांच के बाद टीम के साथ वापस चले गए। वह अपनी जांच रिपोर्ट शासन को देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed