{"_id":"62ba012ae4e65c47223f64ff","slug":"lohiya-hospital-farrukhabad-news-avaidh-kabja-sarkari-aawas-farrukhabad-news-knp704641017","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध कब्जेदारों को छोड़ने होंगे सरकारी आवास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध कब्जेदारों को छोड़ने होंगे सरकारी आवास
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। डॉ. राममनोहर लोहिया अस्पताल परिसर स्थित सरकारी आवासों पर अवैध कब्जा कर रह रहे 33 लोगों को चेतावनी दी गई है। डीएम और एसपी ने रविवार रात अस्पताल पहुंच कर आवास खाली करने के आदेश दिए। सीएमएस से मंगलवार को सूची देने के लिए कहा है। अफसरों की सख्ती के बाद कब्जेदारों में हड़कंप है।
लोहिया अस्पताल के 154 आवासों में से करीब 33 पर दबंग लोग अवैध रूप से कब्जा किए हैं। अमर उजाला ने सोमवार को प्रमुखता से खबर प्रकाशित की। इसके बाद प्रशासन ने सख्ती दिखाई। डीएम संजय कुमार सिंह, एसपी अशोक कुमार मीणा, एडीएम सुभाष प्रजापति, सीओ सिटी प्रदीप सिंह रात करीब आठ बजे अस्पताल पहुंचे। इमरजेंसी, ब्लड बैंक देखने के बाद आवासीय परिसर में गए।
एसपी ने अवैध कब्जेदारों को हर हाल में मंगलवार तक आवास खाली करने के आदेश दिए। डीएम ने सीएमएस डॉ. राजकुमार गुप्त को अवैध कब्जेदारों की सूची उपलब्ध कराने को कहा। अचानक डीएम और एसपी के पहुंचने से अवैैध कब्जेदारों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
एसपी अशोक कुमार मीणा ने बताया कि सूची मिलते ही अवैध कब्जेदारों पर कार्रवाई की जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए अब आए दिन परिसर में राउंड लिया जाएगा। सीएमएस और एलटी के साथ मारपीट करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी।