{"_id":"620fd8dbef75d9484f7951c6","slug":"lohia-women-s-hospital-got-the-first-place-in-the-circle-farrukhabad-news-knp6813522183","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोहिया महिला अस्पताल को मंडल में पहला स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोहिया महिला अस्पताल को मंडल में पहला स्थान
विज्ञापन
लोहिया महिला अस्पताल का गेट। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। डॉ. राममनोहर लोहिया महिला अस्पताल को कायाकल्प अवार्ड में मंडल स्तर पर पहला स्थान मिला है। अस्पताल को 85.67 फीसदी अंक मिले हैं। यही नहीं प्रदेश स्तर पर 15वां स्थान हासिल कर लिया है। अब मरीजों की सुविधाओं पर खर्च करने के लिए इनाम में 3.40 लाख रुपये मिलेंगे।
वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए लोहिया महिला अस्पताल ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। कायाकल्प अवार्ड में अस्पताल को मंडल में पहला स्थान दिया गया है। इसके बाद अब अस्पताल को मरीजों और तीमारदारों की सुविधाओं में बढ़ोत्तरी हो जाएगी। ईनाम के तौर पर 3.40 लाख रुपये अतिरिक्त मिलेंगे।
सीएमओ डॉ. सतीश चंद्रा ने बताया कि मानक के अनुसार अस्पताल का संचालन करने व मरीजों को बेहतर सुविधा देने वाले अस्पतालों को कायाकल्प और इन्क्वास अवार्ड मिलता है। इसमें आंतरिक व वाह्य मूल्यांकन में बेहतर प्रदर्शन करने की जरूरत पड़ती है। महिला अस्पताल ने उपलब्धि हासिल की है। इसके लिए वहां का स्टाफ बधाई का पात्र है। कायाकल्प के नोडल अधिकारी डॉ. दलवीर सिंह ने भी हर्ष व्यक्त किया।
विज्ञापन
जनपदीय सलाहकार क्वालिटी इंश्योरेंस डॉ. शेखर यादव ने बताया कि सरकारी अस्पतालों पर स्वच्छता एवं अच्छी प्रक्रियाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारत सरकार ने यह योजना शुरू की है। निर्धारित चेक लिस्ट से स्वास्थ्य केंद्रों का तीन चरणों में असिस्मेंट होता है। तीनों चरणों में 70 प्रतिशत से अधिक अंक मिलने पर राष्ट्रीय और राज्यस्तर से प्रशस्ति पत्र एवं अवार्ड की राशि मिलती है।
राज्य में प्रथम स्थान मिलने पर जिला स्तरीय अस्पतालों को 50 लाख, द्वितीय को 20 लाख एवं तृतीय को 10 लाख मिलते हैं। जो अस्पताल 70 प्रतिशत से अधिक अंक पाते हैं, उन्हे तीन लाख रुपये दिये जाते हैं।
कायाकल्प की टीम छह बिंदुओं पर काम करती है। इनमें स्वास्थ्य सुविधाएं, स्वच्छता, कचरा प्रबंधन, संक्रमण नियंत्रण, समर्थन तथा स्वच्छता को बढ़ावा देने आदि का मूल्यांकन होता है। आंतरिक मूल्यांकन का निरीक्षण स्थानीय टीम, सहकर्मी मूल्यांकन का निरीक्षण मंडल स्तरीय टीम और अंतिम मूल्यांकन राज्य स्तरीय टीम करती है।